भाजपा महिला मोर्चा ने अनोखे अंदाज में मनाया आजादी का पर्व ..

कहा कि जिस प्रकार देश को 1947 में अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी ठीक उसी प्रकार आज देश को गरीबी-भुखमरी से आजादी दिलाने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रयासरत हैं. चाहे जनधन खाता खुलवाना हो या फिर गरीबों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराना, उनका हर कार्य स्वतः यह गवाही देता है. 

 











- ध्वजारोहण के बाद किया पौधरोपण
- पर्यावरण संरक्षण के अभियान को दिया बल

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा स्वतंत्रता दिवस इस बार अनोखे अंदाज में मनाया गया. महिला मोर्चा की बक्सर नगर अध्यक्ष कंचन देवी के द्वारा सर्वप्रथम कार्यालय के समीप गंगा तट पर ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात मोर्चा के सदस्यों के साथ-साथ अन्य सामाजिक व्यक्तियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया गया. 

मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष कंचन देवी ने कहा कि जिस प्रकार देश को 1947 में अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी ठीक उसी प्रकार आज देश को गरीबी-भुखमरी से आजादी दिलाने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रयासरत हैं. चाहे जनधन खाता खुलवाना हो या फिर गरीबों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराना, उनका हर कार्य स्वतः यह गवाही देता है. 

इसी क्रम में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पौधरोपण अभियान "एक पेड़ मां के नाम चलाया जा रहा है." इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति हर नागरिक को उसके कर्तव्य का बोध कराया जा रहा है. इसी क्रम में आज दर्जनों पौधों का रोपण किया गया, जिनमें औषधीय पौधे भी शामिल थे. पर्यावरण सुरक्षा को समर्पित यह अभियान आगे भी अनवरत जारी रहेगा.

आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य हिमांशु चतुर्वेदी, महिला मोर्चा की भूतपूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा वरिष्ठ नेत्री चंद पांडेय, नगर अध्यक्ष अजय वर्मा, नगर महामंत्री बसंत कुमार और नगर टीम की सदस्य किरण जायसवाल, शिल्पी देवी, मीना देवी, रेखा वर्मा, उषा देवी, रीता राय, रीता देवी, सीमा जायसवाल, पिंकी जायसवाल तथा महिला मोर्चा कार्य समिति की सभी महिलाएं उपस्थित थी.






Post a Comment

0 Comments