डुमरांव राजपरिवार के महाराज चंद्रविजय सिंह के आकस्मिक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई. उनके असामयिक निधन पर समाज, राजनीति और विभिन्न संगठनों के लोगों ने शोक व्यक्त किया.
- लायंस क्लब और विभिन्न संगठनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए किया प्रार्थना
- भाजपा और अन्य राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने व्यक्त किया शोक
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : डुमरांव राजपरिवार के महाराज चंद्रविजय सिंह के आकस्मिक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई. उनके असामयिक निधन पर समाज, राजनीति और विभिन्न संगठनों के लोगों ने शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
स्थानीय पीपी रोड स्थित सभागार में लाइंस क्लब के सदस्यों, पूर्व सदस्यों और चार्टर सदस्यों ने महाराज चंद्रविजय सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस अवसर पर अध्यक्ष बृज किशोर सिंह, सचिव निगम पांडेय, एमजेएफ सुरेश संगम, डॉ. अतुल मेहरोत्रा, विनय कुमार, ऋषि निर्मल, योगेश जायसवाल, सुधीर अग्रवाल, मोहम्मद जमील सहित पूर्व सदस्य दौलत चंद गुप्ता, चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद और परशुराम वर्मा उपस्थित रहे.
विश्वामित्र सेना द्वारा आयोजित शोक सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौबे, मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय और तमाम सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की.
सत्यदेव मिल स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स की सभा में अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद, सचिव दौलत चंद गुप्ता, संजय मिश्रा, रोहतास गोयल, नंदलाल जायसवाल, विनय कुमार, अशोक सराफ, गोपाल प्रसाद, रवि निर्मल सहित कई सदस्य मौजूद रहे. सभी ने महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की.
शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, भाजपा झारखंड के पूर्व संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन, भाजपा नेत्री वर्षा पांडेय, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, मीरा मंच के जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय "विद्रोही", जदयू नेता विनोद राय, समाजसेवी रामनाथ तिवारी, सचिदानंद भगत, राजीव भगत, राजू श्रीवास्तव, डॉ. शैलेश श्रीवास्तव, डॉ. सीएम सिंह, डॉ. दिलशाद आलम और रेडक्रॉस के सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी शामिल रहे.
पाहवा बेंच के सदस्य एवं पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस कामेश्वर पांडेय, जिला जन वितरण प्रणाली के अध्यक्ष श्री कृष्ण चौबे, इंजीनियर राम प्रसन्न द्विवेदी, जन सुराज के शाहाबाद प्रभारी बजरंगी मिश्रा, धनु लाल, चौसा प्रखंड अध्यक्ष राजाराम पांडेय, धनजी पांडेय, भृगुनाथ तिवारी, दिनेश कुमार जायसवाल, संजय त्रिपाठी, डा शशांक शेखर, गुप्तेश्वर चौबे, जगदीश मिश्रा, सुधीर चौबे, वीरेंद्र पांडेय, प्रभु नारायण मंडल, रामजतन सिंह यादव, शिवाकांत मिश्रा समेत अनेक लोगों ने मिलकर डुमरांव महाराज चंद्र विजय सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया.







.png)
.gif)








0 Comments