पवन सत्यार्थी के जन्मदिन पर लगा रक्तदान शिविर, 35 युवाओं ने किया महादान ..

कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है. प्रेरणा फाउंडेशन की यह पहल कई जरूरतमंद लोगों के लिए जीवनदान साबित होगी. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू सिंह बाबुवान ने कहा कि समाज में रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को खत्म करना जरूरी है. 


 





                               


  • प्रेरणा फाउंडेशन की पहल बनी मिसाल, जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का लिया संकल्प
  • रक्तदान को लेकर जागरूकता फैलाने का संदेश, समाजसेवियों और युवाओं की रही सक्रिय भागीदारी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर/आरा : युवा प्रेरक एवं सामाजिक कार्यकर्ता पवन सत्यार्थी के 26वें जन्मदिन को प्रेरणा फाउंडेशन ने सेवा और मानवता के पर्व के रूप में मनाया. इस अवसर पर आरा में आयोजित रक्तदान शिविर में 35 युवाओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया. शिविर में युवाओं का उत्साह देखने लायक था और पूरे कार्यक्रम में समाजसेवा का संदेश गूंजता रहा.

कार्यक्रम की शुरुआत नगर परिषद की सभापति किरण उपाध्याय, रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार सिंह, सेक्रेटरी विभा कुमारी, मेडिकल अफसर डॉ के के सिंह, ब्लड कोऑर्डिनेटर डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू सिंह बाबुवान, अभय विश्वास भट्ट, मुन्नू तिवारी एवं फिजिक्स शिक्षक मीणा सर के स्वागत के साथ हुई.

मुख्य अतिथि किरण उपाध्याय ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है. प्रेरणा फाउंडेशन की यह पहल कई जरूरतमंद लोगों के लिए जीवनदान साबित होगी. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू सिंह बाबुवान ने कहा कि समाज में रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को खत्म करना जरूरी है. ऐसे शिविर लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं.

रेड क्रॉस की सेक्रेटरी विभा कुमारी ने प्रेरणा फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लगातार बेहतर कार्य कर रही है और आगे भी समाजहित में इसी तरह सक्रिय रहेगी. प्रेरणा फाउंडेशन के फाउंडर भुवन पढ़ने ने कहा कि संस्था का उद्देश्य है कि ब्लड के अभाव में किसी की जिंदगी समाप्त न हो और हर जरूरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके.

कार्यक्रम का संयोजन पवन सत्यार्थी ने किया जबकि संचालन प्रेरणा फाउंडेशन के अध्यक्ष बबलू सिंह ने किया. धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव ऐसना राज ने किया. शिविर में कोषाध्यक्ष दीपू मिश्रा, बिट्टू पांडेय, सबदन पाण्डेय, जया कुमारी, शीतल कुमारी, अंशु मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे.

रक्तदान करने वालों में खुशबू केसरी, ऋतिक स्वराज, अनिल कुमार, निर्मल कुमार सिंह, अतुल कुमार, एमडी अल्ताफ हुसैन, विकास कुमार, समीर कुमार चौधरी, रोहित कुमार, सोनू राज, अतुल सिंह, राहुल कुमार राय, विकास कुमार राय, आकाश शर्मा, शिवम चौधरी, अंकित कुमार, विनय सिंह, डॉ प्रतीक्षा नंदी, राजा कुमार, अंशु कुमारी मिश्रा, रंजन शर्मा, अभिषेक कुमार पांडे, उज्जवल कुमार सिंह, विक्की सिंह आजाद, शुभम सिंह, इसराज, राजेश पांडे, ऋषभ पांडे, अमर ओझा, पवन पांडे, निधि कुमारी, रवि रंजन कुमार, धीरज रजक, रितिक सिंह एवं दीपू मिश्रा शामिल रहे.













Post a Comment

0 Comments