भगवान वामन मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद रामरेखा घाट स्थित बाबा रामेश्वर नाथ मंदिर में भी वे दर्शन-पूजन करेंगे. इसी अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा भगवान वामन मंदिर एवं रामेश्वर नाथ मंदिर में पूजन के साथ ही रामरेखा घाट पर स्थापित लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण भी किया जाएगा.
किला मैदान से मंदिरों तक रहेगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश
23 मई को शहर में ट्रैफिक रूट प्लान लागू, कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी के बक्सर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. इसी क्रम में आज दिनांक 22 मई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री शुभम आर्य द्वारा चयनित कार्यक्रम स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया गया तथा दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई.
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने निर्धारित स्थल पर समय से उपस्थित रहकर विधि-व्यवस्था बनाए रखें. मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए शहर में बड़े वाहनों की नो एंट्री लागू रहेगी, साथ ही पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय द्वारा विस्तृत रूट प्लान भी जारी किया गया है.
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री किला मैदान से होते हुए भगवान वामन मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद रामरेखा घाट स्थित बाबा रामेश्वर नाथ मंदिर में भी वे दर्शन-पूजन करेंगे. इसी अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा भगवान वामन मंदिर एवं रामेश्वर नाथ मंदिर में पूजन के साथ ही रामरेखा घाट पर स्थापित लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण भी किया जाएगा.
अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया है कि वे विशेष शाखा के पुलिस उपाधीक्षक के साथ समन्वय स्थापित कर ए०एस०एल० (Anti Sabotage Check) की कार्रवाई पूर्ण करें. कार्यक्रम स्थलों पर प्रवेश द्वारों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल द्वारा सघन फ्रिस्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसी भी आपत्तिजनक वस्तु का प्रवेश रोका जा सके.
स्टैटिक सर्विलांस टीम को वाहनों की सघन जांच कर भीड़ नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने का दायित्व सौंपा गया है. सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी एवं पुलिस बल 23.05.2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति अथवा स्थिति सामान्य होने तक अपने-अपने स्थल पर मौजूद रहेंगे.
जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय परिसर स्थित जिला आपदा शाखा भवन में स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06183-223333 है. नियंत्रण कक्ष के प्रभारी श्री कुमार नचिकेता, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी (मो०-9110091157) एवं श्री मोहम्मद नाजीस, ग्रामीण विकास पदाधिकारी (मो०-9955223640, 7970729536) रहेंगे.
उधर, 23 मई को मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था भी पूरी तरह बदल दी गई है. दोपहर 12:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
I.T.I मोड, सेन्ट्रल जेल मोड, नाथ बाबा पुल, किला मैदान, थाना चौक, ज्योति चौक सहित कई क्षेत्रों में आंशिक एवं पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा. चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो एवं मोटरसाइकिल के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं.
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, रोगी वाहन एवं अति आवश्यक सेवाओं को नो एंट्री से छूट दी जाएगी. रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को टिकट साथ रखने की सलाह दी गई है तथा आम नागरिकों से अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचने की अपील की गई है.
इसके अतिरिक्त 23 मई को सुबह 07:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक बक्सर शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.






.png)











0 Comments