व्यवस्था को दुरुस्त करने और 33 केवीए तार में ब्रेकर इंस्टॉल करने के लिए शनिवार को विभिन्न फीडरों में शटडाउन लिया जाएगा. इस दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
- ब्रेकर इंस्टॉलेशन और तकनीकी कार्य को लेकर लिया जाएगा शटडाउन
- पांडेय पट्टी, नदांव और कृषि फीडर से जुड़े क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी आपूर्ति
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने और 33 केवीए तार में ब्रेकर इंस्टॉल करने के लिए शनिवार को विभिन्न फीडरों में शटडाउन लिया जाएगा. इस दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
विभाग के अनुसार शनिवार सुबह 7 बजे से 9 बजे तक पांडेय पट्टी फीडर से जुड़े पांडेय पट्टी, मित्रलोक कॉलोनी, चांदनी चौक, पुराना राइस मिल, पीसी कॉलेज, चक्रहंसी, दुबौली, हरिपुर, पुलिया, गोसाईपुर और मिल्किया इलाके में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी.
वहीं नदांव फीडर से जुड़े लालगंज, सोंधिला, नदांव, जगदीशपुर, कुल्हड़िया, भटवलिया, बरुना, बोक्सा, छोटकी बसौली और बड़की बसौली गांवों में भी बिजली सेवा बाधित रहेगी. इसके अलावा कृषि फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी तकनीकी कार्य के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी.
विद्युत कंपनी के सहायक अभियंता (ग्रामीण) अतुल यादव ने बताया कि तकनीकी कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए शटडाउन लिया जाएगा. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो.






.png)











0 Comments