मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी. स्थानीय लोगों की मदद से दो बच्चों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बालक अब भी लापता बताया जा रहा है.





                               





  • पुलिया गंगा घाट पर हादसे के बाद मचा कोहराम, राहत-बचाव नहीं पहुंचने पर फूटा लोगों का गुस्सा
  • स्थानीय लोगों ने दो बच्चों को निकाला बाहर, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के पुलिया गंगा घाट पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गंगा स्नान करने गए तीन बच्चे अचानक गहरे पानी में डूबने लगे. हादसे के बाद घाट पर चीख-पुकार मच गई और मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी. स्थानीय लोगों की मदद से दो बच्चों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बालक अब भी लापता बताया जा रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर वापस लौट गई. हालांकि काफी देर तक राहत एवं बचाव कार्य शुरू नहीं होने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते बचाव अभियान चलाया जाता तो शायद बच्चे की जान बचाई जा सकती थी.

अहिरौली गांव निवासी मनोज सिंह ने बताया कि वह अपने पिता के गोरखनाथ सिंह के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए पुलिया गंगा घाट पहुंचे थे. इसी दौरान उनका इकलौता 7 वर्षीय पुत्र मुकुल सिंह, उनके बहनोई संजीव  सिंह का 13 वर्षीय पुत्र छोटू सिंह तथा उनके साढ़ू का पुत्र गंगा में स्नान करने उतरे थे. स्नान के दौरान तीनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.

स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रयास करते हुए 13 वर्षीय छोटू सिंह तथा एक अन्य बच्चे को बाहर निकाला गया लेकिन इलाज के लिए ले जाने पर चिकित्सकों ने छोटू मृत घोषित कर दिया गया जबकि तीसरे बच्चे मुकुल की तलाश जारी है. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
वीडियो :