कहा कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना आज की आवश्यकता है. ऐसे कार्यक्रम न केवल रचनात्मकता को बढ़ाते हैं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत करते हैं.
- ADRI पटना की टीम ने मिड डे मील योजना का किया निरीक्षण, स्वच्छता और पोषण स्तर की हुई जांच
- ‘लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट’ थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सदर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पंडितपुर में शनिवार को शैक्षणिक और जागरूकता से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एक ओर जहां मिड डे मील (MDM) योजना की गुणवत्ता की जांच की गई, वहीं दूसरी ओर छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश अपनी रंग-बिरंगी चित्रकारी के माध्यम से प्रस्तुत किया.
कार्यक्रम का आयोजन प्रधान शिक्षिका प्रतिमा कुमारी की देखरेख में किया गया. एशियन डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टिट्यूट (ADRI), पटना की टीम ने विद्यालय में संचालित मिड डे मील योजना का निरीक्षण किया. इस दौरान भोजन की स्वच्छता, गुणवत्ता, पोषण स्तर और वितरण व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई, जिससे बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके.
इसी क्रम में विद्यालय परिसर में “Lifestyle for Environment” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल बचाव एवं हरियाली से जुड़े आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को प्लास्टिक फ्री लाइफस्टाइल अपनाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश भी दिया गया.
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में पंकज, सौम्या, अन्नू, अंश, अरविन्द, कृतिका, हर्ष और खुशबू सहित कई छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने चित्रों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का प्रयास किया.
प्रधान शिक्षिका प्रतिमा कुमारी ने कहा कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना आज की आवश्यकता है. ऐसे कार्यक्रम न केवल रचनात्मकता को बढ़ाते हैं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत करते हैं.
कार्यक्रम में शिक्षक दीपक कुमार श्रीवास्तव, अविनाश कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे. वहीं रसोइया कंचन देवी, उषा देवी और सफाई कर्मियों ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई.






.png)











0 Comments