घर से निकलते समय किशन कुमार ने सफेद रंग की टी-शर्ट और हाफ पैंट पहन रखा था. उसके साथ लाल रंग का गमछा भी था, जिसके कोने में एक शर्ट और जींस पैंट की गठरी बंधी हुई थी.
- घर से निकले किशन कुमार का अब तक नहीं चला कोई पता
- सूचना देने वाले को 5000 रुपये इनाम देने की घोषणा, लोगों से शेयर करने की अपील
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के मुसाफिर गंज निवासी किशन कुमार के लापता होने के बाद परिजन परेशान हैं. बताया जा रहा है कि जासो रोड से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बावजूद उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. इसके बाद परिवार और स्थानीय लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं.
जानकारी के अनुसार, घर से निकलते समय किशन कुमार ने सफेद रंग की टी-शर्ट और हाफ पैंट पहन रखा था. उसके साथ लाल रंग का गमछा भी था, जिसके कोने में एक शर्ट और जींस पैंट की गठरी बंधी हुई थी.
समाजसेवी रामनारायण ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को किशन कुमार कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 9835651993 पर संपर्क करें. उन्होंने बताया कि किशोर को खोजने में सहयोग करने वाले अथवा सही सूचना देने वाले व्यक्ति को 5000 रुपये का इनाम दिया जाएगा.
परिजनों ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक शेयर करने की अपील की है ताकि किशन कुमार जल्द से जल्द सकुशल अपने घर वापस लौट सके.






.png)











0 Comments