लगातार सवाल उठ रहे हैं कि यदि तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां और कमजोर होतीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. इसी बीच भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रशासनिक तैयारी पर भी गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्लान B जैसी वैकल्पिक व्यवस्था का न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.
मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान सुरक्षा चूक पर उठे सवाल, प्रशासन की तैयारियों पर घिरी लापरवाही
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा– प्लान B नहीं होना भी गंभीर चूक, विपक्ष ने साधी चुप्पी पर उठाए सवाल
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बक्सर दौरे के दौरान किला मैदान में हेलीपैड निर्माण और लैंडिंग व्यवस्था को लेकर उठे विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है. घटिया निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था में कथित लापरवाही के आरोपों के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन का बड़ा बयान सामने आया है, जिससे सियासी हलचल और बढ़ गई है.
घटना को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं कि यदि तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां और कमजोर होतीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. इसी बीच भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रशासनिक तैयारी पर भी गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्लान B जैसी वैकल्पिक व्यवस्था का न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि यह पूरा घटनाक्रम एक बड़े हादसे का संकेत था, लेकिन उन्होंने इसे आस्था और पुण्य से जोड़ते हुए कहा कि स्थिति गंभीर होने के बावजूद कोई अप्रिय घटना नहीं हुई.
उन्होंने कहा.
"जिस तरह का घटनाक्रम सामने आया वह एक बड़े हादसे का संकेत था, हालांकि यह बक्सर की धरती का पुण्य और भगवान वामन का आशीर्वाद था कि बड़ी चूक सामने आने के बाद भी बक्सर के माथे पर कलंक नहीं लगा. चूंकि मुख्यमंत्री एक पवित्र कार्य के लिए बक्सर आएं थे ऐसे में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन के द्वारा लैंडिंग का प्लान B नहीं होना भी दुर्भाग्यपूर्ण है."
इस बयान के बाद जहां प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल और गहरे हो गए हैं, वहीं राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज है. स्थानीय स्तर पर विपक्ष और अन्य नेताओं की चुप्पी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. अब देखना यह होगा कि इस मामले में प्रशासन कोई जांच या कार्रवाई करता है या फिर यह विवाद राजनीतिक बयानबाज़ी तक ही सीमित रह जाता है.






.png)











0 Comments