स्टेशन पर नियमित गश्त कर रही थी. इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों ने “चोर-चोर” का शोर मचाया. सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 के बीच भागते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया.
- चलती पैसेंजर ट्रेन में बच्ची के गले से तोड़ा गया था सोने का लॉकेट
- ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत RPF टीम की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट बरामद
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : रेलवे सुरक्षा बल बक्सर की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से शनिवार को प्लेटफार्म नंबर तीन पर चलती पैसेंजर ट्रेन में चोरी की बड़ी घटना टल गई. ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ लिया गया. पकड़े गए आरोपी की पहचान चंदन कुमार उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी ग्राम गोगौरा, थाना औद्योगिक, जिला बक्सर के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार विशेष निगरानी टीम, जिसमें उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल, सहायक उप निरीक्षक उमेश कुमार राय, आरक्षी दीपक कुमार और आरक्षी करण सिंह शामिल थे, स्टेशन पर नियमित गश्त कर रही थी. इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों ने “चोर-चोर” का शोर मचाया. सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 के बीच भागते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया.
इसी दौरान पीछे से दौड़ते हुए यात्री राजेश पटेल, निवासी उजियार कुतुबपुर, थाना नरही, जिला बलिया भी पहुंचे. उन्होंने बताया कि आरोपी ने उनकी पत्नी द्वारा गोद में ली गई बच्ची के गले में पहना हुआ सोने का लॉकेट झपट्टा मारकर तोड़ लिया और भागने लगा. शोर मचाने पर मौके पर मौजूद सुरक्षा बल ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया.
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक सोने का लॉकेट भी बरामद किया गया. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पैसों के लालच में लॉकेट चोरी की थी. इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपी को जीआरपी थाना बक्सर को सुपुर्द कर दिया गया.

.png)

0 Comments