जब घायल को देखकर गुजरते रहे राहगीर, तब विधायक आनंद मिश्र ने दिखाई संवेदनशीलता, भिजवाया अस्पताल ..

उनके साथ मौजूद सहयोगियों ने भी घायल चालक को वाहन से बाहर निकालने में सहयोग किया. एंबुलेंस पहुंचने के बाद घायल चालक को अस्पताल भेजा गया, वहीं बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक संपर्क किया गया.

 





                               


  • एनएच-922 पर बिहटा के समीप सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ था पिकअप चालक
  • तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उपचार की कराई व्यवस्था, स्थानीय लोगों ने भी किया सहयोग

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : सड़क हादसे के बाद घायल अवस्था में मदद का इंतजार कर रहे एक वाहन चालक के लिए सदर विधायक आनंद मिश्र ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सहायता का हाथ बढ़ाया. पटना से बक्सर लौटने के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर बिहटा के समीप एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन देखा, जिसके बाद वह मौके पर रुक गए और घायल चालक की मदद में जुट गए.

जानकारी के अनुसार पटना से बक्सर की ओर आ रही एक पिकअप और विपरीत दिशा से आ रही गैस सिलेंडर लदी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी. हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल होकर वाहन के अंदर ही फंस गया था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर कई वाहन गुजर रहे थे, लेकिन मदद के लिए रुक नहीं रहे थे.

घटना को गंभीरता से लेते हुए विधायक आनंद मिश्र ने तुरंत एंबुलेंस सेवा को सूचना दी. उनके साथ मौजूद सहयोगियों ने भी घायल चालक को वाहन से बाहर निकालने में सहयोग किया. एंबुलेंस पहुंचने के बाद घायल चालक को अस्पताल भेजा गया, वहीं बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक संपर्क किया गया.

विधायक के रुकने के बाद आसपास के कई स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया. लोगों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में समय पर की गई मदद किसी भी व्यक्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. विधायक की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना भी की.












Post a Comment

0 Comments