इसके बाद कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गंगा तट पर फैले प्लास्टिक और अन्य कचरे को एकत्र कर सफाई की. साथ ही "अविरल धारा, स्वच्छ किनारा - निर्मल गंगा, संकल्प हमारा" का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया गया.
- 12 वर्षों से हर रविवार जारी गंगा स्वच्छता अभियान 605वें सप्ताह में पहुंचा
- रामरेखा घाट पर श्रमदान में जुटे कार्यकर्ता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने भी किया सफाई अभियान में हिस्सा
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : भाजपा बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मां गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता, संस्कृति और आस्था के साथ देश की आर्थिक गतिविधियों की भी जीवनरेखा हैं. उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता सिर्फ पर्यावरणीय आवश्यकता नहीं बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक समृद्धि से जुड़ा विषय है. वह रविवार को रामरेखा घाट पर छात्रशक्ति द्वारा चलाए जा रहे गंगा स्वच्छता अभियान में मुख्य श्रमदानी के रूप में शामिल हुए.
पतित पावनी मां गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के लिए चल रहा यह अभियान इस सप्ताह अपने 605वें पड़ाव पर पहुंच गया. पिछले लगभग 12 वर्षों से बिना किसी रुकावट के प्रत्येक रविवार गंगा तट पर श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया जाता है.
अभियान के संयोजक एवं भाजपा नेता सौरभ तिवारी ने कार्यक्रम के दौरान मनोज कुमार सिंह का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. इसके बाद कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गंगा तट पर फैले प्लास्टिक और अन्य कचरे को एकत्र कर सफाई की. साथ ही "अविरल धारा, स्वच्छ किनारा - निर्मल गंगा, संकल्प हमारा" का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया गया.
श्रमदान के बाद मनोज कुमार सिंह ने कहा कि कृषि, पर्यटन, मत्स्य पालन, नौवहन और व्यापार जैसे कई क्षेत्रों की मजबूती में गंगा की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने कहा कि गंगा बेसिन देश के सबसे उपजाऊ क्षेत्रों में शामिल है और करोड़ों किसानों की खेती इसकी जलधारा पर निर्भर करती है.
उन्होंने छात्रशक्ति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी सामाजिक अभियान की वास्तविक ताकत उसकी निरंतरता होती है. लगभग 12 वर्षों से लगातार हर रविवार श्रमदान कर छात्रशक्ति ने समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है.
इस अवसर पर मिठाई सिंह, धनंजय राय, ज्वाला सैनी, राहुल दुबे, रोहित मिश्रा, पप्पू राय, कौशल सिंह, बैजू मिश्रा, लाला बाबा, महावीर गुप्ता, अरविंद पटेल, पवन पांडेय, बरमेश्वर चौधरी, शुभम गुप्ता और संदीप सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया.






.png)









0 Comments