कहा कि माई का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है. हम न केवल उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाते हैं बल्कि उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए सक्षम भी बनाते हैं.
- महिला अधिकार इकाई (माई) के पुनर्गठन में कई पदों पर अहम नियुक्तियां.
- नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बोलीं – हर महिला को मिलेगा उसका हक, बनेगी नेतृत्वकर्ता.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्यरत संस्था ‘महिला अधिकार इकाई (माई)’ की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को बक्सर स्थित बाइपास रोड के जिला कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक का उद्देश्य संगठन का पुनर्गठन करते हुए भावी योजनाओं पर विचार करना था. इस दौरान शोभा देवी को संगठन की बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया.
बैठक की अध्यक्षता डॉ. ह्रींगमणि ने की जबकि संचालन राष्ट्रीय संयोजिका प्रियंका शर्मा द्वारा किया गया. इस मौके पर संगठनात्मक मजबूती के लिए कई अहम पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं. इनमें डॉ. हिंगमणि को राष्ट्रीय सलाहकार समिति का अध्यक्ष, शोभा देवी को प्रदेश अध्यक्ष, सीमा प्रजापति को उपाध्यक्ष बिहार, विभा पाण्डेय को जिला महासचिव बक्सर, किरण प्रजापति को शाहाबाद विभाग प्रमुख, सुमन देवी को शाहाबाद प्रमुख, रविता सिंह को विभागीय सचिव सह कोषाध्यक्ष और मीरा सिंह को जिला अध्यक्ष बक्सर बनाया गया.
इसके अलावा रविता सिंह को जिला उपाध्यक्ष एवं अनन्या उपाध्याय को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया. सभी पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों की जानकारी दी गई और संगठन की आगामी रणनीतियों से अवगत कराया गया.
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शोभा देवी ने अपने संबोधन में कहा कि माई का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है. हम न केवल उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाते हैं बल्कि उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए सक्षम भी बनाते हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में माई बिहार की हर महिला तक पहुँचेगा और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ेगा.
कार्यक्रम में अनन्या उपाध्याय, रिया, पूजा, सीमा, सरिता, हेमवंती, नीतू सहित कई सक्रिय सदस्य भी उपस्थित रहीं.
महिला अधिकार इकाई (माई) पिछले कई वर्षों से बक्सर जिले में महिलाओं के हक, आत्मनिर्भरता, शिक्षा, सुरक्षा और नेतृत्व विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है. संगठन का लक्ष्य है कि हर महिला आत्मसम्मान के साथ जीवन जिए और समाज में अपनी स्वतंत्र पहचान स्थापित करे.
0 Comments