भाजपा बूथ सशक्तिकरण को लेकर ब्रह्मपुर में दिखा संगठन का दम, मातृशक्ति की प्रभावशाली भागीदारी, कार्यकर्ताओं ने लिया जीत का संकल्प ..

कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ होता है, और जब तक हर बूथ सक्रिय और संगठित नहीं होगा, तब तक जीत की कल्पना अधूरी रहेगी. कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क और सामाजिक संवाद के जरिए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया.

बैठक के बाद बाहर निकलते कार्यकर्ता









                                           





  • शिवशंकर उत्सव पैलेस में मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन. बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की बनी रणनीति
  • नगर मंडल प्रभारी राजा राय और संयोजक विनोद पांडेय ने दिया बूथ मजबूती का मूलमंत्र. दर्जनों कार्यकर्ताओं ने की भागीदारी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा अंतर्गत ब्रह्मपुर नगर मंडल की ओर से बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बुधवार को शिवशंकर उत्सव पैलेस में मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष बृजेश कुमार चौबे ने की जबकि मंच संचालन मंडल महामंत्री सुशील सिंह ने किया.

बैठक को नगर मंडल प्रभारी राजा राय और ब्रह्मपुर विधानसभा संयोजक विनोद कुमार पांडेय ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ होता है, और जब तक हर बूथ सक्रिय और संगठित नहीं होगा, तब तक जीत की कल्पना अधूरी रहेगी. कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क और सामाजिक संवाद के जरिए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया.

बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही. सभी ने अभियान को धरातल तक सफल बनाने का संकल्प लिया.

इस अवसर पर सरोज तिवारी, केदार वर्मा, जीवत साह, सुशील सिंह, सुबोध जयसवाल, रतन यादव, आदर्श जयसवाल, परम हंस राम, नारद राम, लक्ष्मण राम, राधे महतो, आदित्य कुशवाहा, टूनटून यादव, अंकित चौबे, प्रभावती देवी और चनामुनी देवी समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठनात्मक मुद्दों पर अपने विचार रखे.

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ सशक्तिकरण अभियान को पूरी प्रतिबद्धता के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया.










Post a Comment

0 Comments