कांग्रेस एससी/एसटी विभाग के अध्यक्ष बने विनोद मौर्य ..

कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक जुझारू, कर्मठ और संघर्षशील कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि कांग्रेस पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान करना जानती है.


 






                                         


  • जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा—ऐतिहासिक और दूरदर्शी फैसला
  • शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने विनोद कुमार मौर्य को जिला कांग्रेस कमेटी, बक्सर के एससी/एसटी विभाग का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय बताया है. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक जुझारू, कर्मठ और संघर्षशील कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि कांग्रेस पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान करना जानती है.

डॉ. पांडेय ने अपने बयान में कहा कि विनोद कुमार मौर्य लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं और सामाजिक न्याय की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं. उनके नेतृत्व में एससी/एसटी विभाग न केवल संगठनात्मक रूप से मजबूत होगा, बल्कि वंचित, शोषित और उपेक्षित वर्गों की आवाज को भी मजबूती से उठाएगा. उन्होंने विश्वास जताया कि यह मनोनयन बक्सर जिला कांग्रेस में नई ऊर्जा, नई सोच और नई दिशा का संचार करेगा.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मूल सिद्धांत सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे पर आधारित रहा है. एससी/एसटी समाज के अधिकारों की रक्षा, सम्मान और उत्थान के लिए पार्टी निरंतर संघर्षरत रही है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष करती रहेगी. विनोद कुमार मौर्य के नेतृत्व में संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय होकर जन-जन तक अपनी विचारधारा पहुंचाएगा.

डॉ. पांडेय ने इस अवसर पर के अध्यक्ष , वरिष्ठ नेता , एआईसीसी पर्यवेक्षक राजेश राठौर, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओबीसी) के अध्यक्ष अनुराग चंदन एवं बीसीसी पर्यवेक्षक मृणाल अनामय सहित शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि कुशल मार्गदर्शन और संगठनात्मक दृष्टि के कारण निरंतर सशक्त हो रही है.

उन्होंने कहा, “जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी कभी पीछे नहीं हटी है और न ही पीछे हटेगी. हम सब मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे और समाज के हर वर्ग—विशेषकर कमजोर एवं वंचित तबकों—की आवाज बुलंद करेंगे.”

इस अवसर पर डॉ. प्रमोद ओझा, संजय कुमार पांडे उर्फ मुन्ना पांडे, निर्मला देवी, रूनी देवी, कुमकुम देवी, संजय कुमार दुबे, पप्पू दुबे, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, रोहित उपाध्याय, अभय मिश्रा, अजय यादव, दीपक यादव, शिवाकांत मिश्रा, अजय ओझा, अशोक पांडे, वीरेंद्र राम, जय राम राम सहित अनेक कांग्रेसजनों ने विनोद कुमार मौर्य को बधाई दी. सभी ने संगठन की एकजुटता को पार्टी की वास्तविक ताकत बताते हुए इसे और प्रभावशाली बनाने का संकल्प दोहराया.








Post a Comment

0 Comments