अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बक्सर ने मनाया होली मिलन समारोह, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर ..

कहा कि यह पर्व केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है. उन्होंने सभी से अपील की कि वे भेदभाव मिटाकर एकजुट हों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करें.







                                       


  • सभी ने एकजुट होकर पर्व का आनंद लिया
  • नेतृत्व में युवाओं ने प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाया 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) बक्सर नगर इकाई द्वारा अभाविप कार्यालय पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय कला मंच के जिला संयोजक राहुल कुमार ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय कला मंच के नगर प्रमुख सौरभ चौबे ने किया.

समारोह के मुख्य वक्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अविनाश पांडे ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है. उन्होंने सभी से अपील की कि वे भेदभाव मिटाकर एकजुट हों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करें.

नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि अभाविप सभी विद्यार्थियों और देशवासियों से आग्रह करती है कि होली को प्रेम, सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाएं. उन्होंने जल संरक्षण का महत्व बताया और प्राकृतिक रंगों के उपयोग पर जोर दिया.

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिनंदन मिश्रा ने भी सभी से होली को मर्यादा और जिम्मेदारी के भाव के साथ मनाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में सकारात्मक वातावरण और आपसी सौहार्द के निर्माण का अवसर है.

अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला सह संयोजक प्रियांशु शुभम ने किया. समारोह में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विराज सिंह, हिमांशु कश्यप, दुर्गेश पांडेय, आदित्य गुप्ता, संजीत यादव, दिव्यांशु मिश्रा, नंदन, अनिकेत कुमार, रतन गुप्ता, प्रभास चौबे, नीतीश पटेल, अमरेंद्र मिश्रा, रोहित मिश्रा, आलोक मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

समारोह में उपस्थित सभी ने मिलकर रंगों की खुशियों के साथ प्रेम, भाईचारा और सांस्कृतिक एकता का संदेश फैलाया.










Post a Comment

0 Comments