मंदिर की अनुकृति को भव्य रूप से सजाया गया, जिससे श्रद्धालुओं को वास्तविक मंदिर जैसा आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हुआ. सुबह से शाम तक भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा.
- चैत्र नवरात्रि पर पांच पंडितों ने विधि-विधान से कराया अनुष्ठान
- हवन के साथ हुई पूर्णाहुति, श्रद्धालुओं में दिखा आस्था का सैलाब
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जासो रोड स्थित शिव शक्ति नगर के भारद्वाज इन धर्मशाला में मां विंध्यवासिनी मंदिर की अनुकृति बनाकर चैत्र नवरात्रि के अवसर पर नौ दिनों तक भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल बना रहा. नवमी के दिन विधिवत हवन के साथ पूरे अनुष्ठान का समापन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.
नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन पांच पंडितों द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई गई. मंदिर की अनुकृति को भव्य रूप से सजाया गया, जिससे श्रद्धालुओं को वास्तविक मंदिर जैसा आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हुआ. सुबह से शाम तक भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा.
नवमी के दिन हवन और पूर्णाहुति के समय आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ जिले भर से श्रद्धालु पहुंचे. विशेष रूप से महिलाओं में पूजा को लेकर भारी उत्साह देखा गया. सभी श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और खुशी से झूम उठे.
इस मौके पर धर्मशाला के प्रोपराइटर राजीव रंजन पांडेय, मुख्य पंडित ददन पांडेय, जय प्रकाश तिवारी, आशुतोष तिवारी, मुनमुन चौबे, मधु मालती देवी, प्रियंका पांडेय, शिवांगी एवं राधा की विशेष उपस्थिति रही. आयोजन को सफल बनाने में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा.






.png)













0 Comments