सोमवार को उल्लास और आपसी सौहार्द का मनमोहक दृश्य देखने को मिला, जब जजों, अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं.
![]() |
| न्यायालय में होली मिलन का दृश्य |
- अनौपचारिक मिलन में गूंजा सद्भाव का संदेश
- अबीर-गुलाल से सजा अदालत का माहौल
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : व्यवहार न्यायालय परिसर में होली पर्व के अंतिम कार्यदिवस पर सोमवार को उल्लास और आपसी सौहार्द का मनमोहक दृश्य देखने को मिला, जब जजों, अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. पूरे परिसर में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा और सभी ने रंगों के इस पर्व को सादगी व गरिमा के साथ मनाया.
न्यायालय परिसर में आयोजित अनौपचारिक होली मिलन समारोह के दौरान न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया. गुलाल लगाकर सभी ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. रंगों के बीच हंसी-ठिठोली और आत्मीय संवाद ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया.
इस अवसर पर बक्सर न्यायालय के प्रभारी प्रशासन राजीव कुमार श्रीवास्तव, सिरेस्तेदार अजय कुमार सिंह तथा सन्नी सौरभ दीक्षित सहित अन्य कर्मचारियों ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की बधाई दी. सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भाईचारे और समरसता का प्रतीक है.
उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन न्यायालय परिवार के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द को मजबूत करते हैं. इससे कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बेहतर कार्य वातावरण बनाने में मदद मिलती है. पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और गरिमा का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे न्यायालय की मर्यादा के अनुरूप उत्सव संपन्न हुआ.




.png)


.png)









0 Comments