पूर्व सैनिकों का सम्मान, डिजिटल वीरों को पहचान, अश्लीलता व जातिवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश ..

कहा, “होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि मन की मैल मिटाने का अवसर है. समाज में बढ़ती अश्लीलता, जातिवाद और आपसी वैमनस्य हमारी एकता को कमजोर कर रहे हैं. 







                                       




  • होली मिलन में सामाजिक चेतना की हुंकार, रामनाथ सिंह, मिठू बाबा और रंजन कुमार राय के बयान बने मुख्य आकर्षण
  • सड़क सुरक्षा, संस्कृति संरक्षण और समाज सेवा का लिया गया संकल्प

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर के फोर सीजन मैरिज हॉल में बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ, रेल यात्री कल्याण समिति और बक्सर वारियर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह रंगों के उत्सव के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का प्रभावी मंच बनकर उभरा. कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के सम्मान, डिजिटल वीरों को पहचान और समाज सुधार के संदेश ने माहौल को सार्थक बना दिया.

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को अबीर-गुलाल लगाकर और अंगवस्त्र भेंट कर की गई. मुख्य व्यास सुरेंद्र सिंह और भरत शर्मा व्यास ने अपने गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया.

पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष रामनाथ सिंह ने अपने संबोधन में तीखा सामाजिक संदेश देते हुए कहा, “होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि मन की मैल मिटाने का अवसर है. समाज में बढ़ती अश्लीलता, जातिवाद और आपसी वैमनस्य हमारी एकता को कमजोर कर रहे हैं. पूर्व सैनिक अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना से समाज को सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.” उन्होंने सभी वर्गों से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मिलकर आवाज उठाने की अपील की.


डिजिटल क्रिएटर मिठू बाबा ने कहा, “सोशल मीडिया आज सबसे प्रभावशाली मंच है. अगर हम चाहें तो इससे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. युवाओं को चाहिए कि वे अश्लील और भ्रामक कंटेंट से दूर रहकर संस्कृति, संस्कार और जागरूकता को बढ़ावा दें.” उनका यह बयान युवाओं के बीच खासा चर्चित रहा.

पूर्व सीआरपीएफ जवान रंजन कुमार राय ने कहा, “देश सेवा केवल सीमा तक सीमित नहीं है. सड़क सुरक्षा, दुर्घटना में घायलों की मदद और जरूरतमंदों तक त्वरित सहायता पहुंचाना भी राष्ट्र सेवा का ही रूप है.” उन्होंने बक्सर वारियर की ओर से आपात स्थिति में हर संभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता दोहराई.

सेवा कार्यों के तहत ASG आई हॉस्पिटल, पटना द्वारा पूर्व सैनिकों को निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया. वी वारियर की ओर से 50 से अधिक डिजिटल वीर सम्मान और हेलमेट बांटे गए. अंत में प्रीतिभोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ.

समारोह में डॉ. वी.के. सिंह, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. सरवन तिवारी, दीपक पांडे, सुरेश सिंह, कृष्ण शर्मा, चंदन सिंह, लोक गायक चुन्नू बाबा, चंदन सिंह (बीडीसी खुटहा), सुशील राय, वरिष्ठ वकील शेषनाथ सिंह, ओम जी मिश्रा और डिजिटल क्रिएटर मिठू बाबा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे. आयोजन की सफलता में रामनाथ सिंह, हरिशंकर सिंह (सेना मेडल), जितेंद्र सिंह, राज बलि यादव, मिथलेश सिंह, तारा बाबू सिंह, कैप्टन यमराज सिंह, कैप्टन राजीव रंजन तिवारी, मोहन यादव, सुभाष मिश्रा (J.W.O) सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही.









Post a Comment

0 Comments