दहिबर गांव में युवती ने लगाई फांसी, कमरे का दरवाजा तोड़ने पर सामने आया दर्दनाक दृश्य ..

काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ. उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया. दरवाजा खुलते ही अंदर का दृश्य देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए.








                                 



  • परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो पंखे से झूलती मिली युवती
  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, पारिवारिक कलह की आशंका में जांच शुरू

बक्सर  टॉप न्यूज, बक्सर : जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहिवर गांव में शुक्रवार को एक 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार दहिवर निवासी मुन्ना पासवान की 21 वर्षीया पुत्री प्रिया कुमारी शुक्रवार की दोपहर अपने कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ. उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया. दरवाजा खुलते ही अंदर का दृश्य देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए. युवती पंखे से फंदे के सहारे झूल रही थी.

घटना से घर में कोहराम मच गया. परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना औद्योगिक थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से भी पूछताछ की.

इस संबंध में औद्योगिक थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है. हालांकि परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. उन्होंने बताया कि आवेदन मिलने के बाद मामले की विस्तृत जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है.











Post a Comment

0 Comments