मधुबनी की छाप, दुल्हनों के सपनों का श्रृंगार : बक्सर में तनिष्क का ‘मैथिली ब्राइडल कलेक्शन’ लॉन्च ..

स्टोर में ‘मैथिली ब्राइडल कलेक्शन’ लॉन्च किया. मधुबनी कला और मिथिला की समृद्ध परंपरा से प्रेरित यह कलेक्शन पारंपरिक सुंदरता को आधुनिक डिजाइन के साथ जोड़कर एक खास पहचान बना रहा है.






                               


  • मिथिला की परंपरा और आधुनिक डिजाइन का अनूठा संगम पेश
  • अक्षय तृतीया और शादी सीजन को ध्यान में रखकर तैयार खास कलेक्शन

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : शहर में दुल्हनों के श्रृंगार को नया आयाम देने के लिए तनिष्क के वेडिंग सब-ब्रांड रिवाह बाय तनिष्क ने मंगलवार को बक्सर स्टोर में ‘मैथिली ब्राइडल कलेक्शन’ लॉन्च किया. मधुबनी कला और मिथिला की समृद्ध परंपरा से प्रेरित यह कलेक्शन पारंपरिक सुंदरता को आधुनिक डिजाइन के साथ जोड़कर एक खास पहचान बना रहा है.

इस खास कलेक्शन को फिलहाल बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में लॉन्च किया गया है. हालांकि अन्य राज्यों के ग्राहक भी इसे ऑर्डर के माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. लॉन्च के मौके पर स्टोर में ग्राहकों और सम्मानित लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया.

इस कलेक्शन की सबसे बड़ी आकर्षण भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह हैं, जो इसका चेहरा बनी हुई हैं. उनके जुड़ने से कलेक्शन को खास पहचान मिल रही है.

स्टोर मैनेजर आदित्य पांडेय ने बताया कि 18 कैरेट सोने से तैयार यह कलेक्शन अक्षय तृतीया और विवाह सीजन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें हल्के, आरामदायक और बहुउपयोगी डिजाइन शामिल हैं, जिन्हें दुल्हनें शादी के साथ-साथ अन्य अवसरों पर भी पहन सकती हैं.

वहीं बिजनेस एसोसिएट दीपक पांडेय ने कहा कि कलेक्शन में बारीक फिलिग्री, रवा कारीगरी और पारंपरिक प्रतीकों का खास ध्यान रखा गया है, जो इसे और भी आकर्षक और अलग बनाता है.













Post a Comment

0 Comments