कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना सिमरन की मेहनत, लगन और समर्पण को दर्शाता है. यह अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा.
![]() |
| सम्मान प्राप्त करती सिमरन |
- चौसा नगर पंचायत के गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
- मजदूर नेता और मुख्य पार्षद ने संयुक्त रूप से किया सम्मानित
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : चौसा नगर पंचायत में उस वक्त गर्व और खुशी का माहौल देखने को मिला, जब एक मजदूर की बेटी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर मैट्रिक परीक्षा में 482 अंक हासिल कर पूरे बिहार में 9वां स्थान प्राप्त किया. इस उपलब्धि पर नगर पंचायत के गर्ल्स हाई स्कूल परिसर में आयोजित भव्य समारोह में वार्ड संख्या–7 निवासी सोनू मालाकार की पुत्री सिमरन कुमारी को सम्मानित किया गया.
यह सम्मान पूर्व जिला पार्षद एवं चौसा थर्मल पावर प्लांट मजदूर नेता डॉ मनोज कुमार और नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किरण देवी द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया. समारोह में सिमरन की सफलता को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य पार्षद किरण देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे. जैसे ही सिमरन को मंच पर सम्मानित किया गया, तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा. सिमरन और उनके अभिभावकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी.
अपने संबोधन में मुख्य पार्षद किरण देवी ने कहा कि सिमरन कुमारी की यह सफलता पूरे चौसा नगर पंचायत के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना सिमरन की मेहनत, लगन और समर्पण को दर्शाता है. यह अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा.
वहीं पूर्व जिला पार्षद सह मजदूर नेता डॉ मनोज कुमार यादव ने कहा कि सिमरन कुमारी ने अपने परिश्रम के बल पर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे बक्सर जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी सिमरन से प्रेरणा लेने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर लगातार मेहनत करने की अपील की.
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हृषिकेश कुमार, अधिवक्ता राम लखन पाल, बहुजन समाज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विजय राम, वार्ड पार्षद चंदन चौधरी, दीपक कुमार, ईश्वर चन्द्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.






.png)











0 Comments