करीब 1 घंटे बाधित रहा बक्सर-आरा रेल परिचालन, अब सेवा बहाल ..

बताया कि तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर तेजी से मरम्मत कार्य किया और ओवरहेड तार में आई खराबी को ठीक किया. इसके बाद शाम 5:35 बजे से ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू कर दिया गया. 





                               

  • आंधी से ओवरहेड तार में आई खराबी, ट्रेनों का संचालन प्रभावित
  • मरम्मत के बाद शाम 5:35 बजे से फिर पटरी पर दौड़ी ट्रेनें

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा सोमवार शाम आई तेज आंधी के कारण हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर बक्सर और आरा के बीच रघुनाथपुर-बनाही के पास ओवरहेड तार में खराबी आ गई, जिससे रेल परिचालन करीब एक घंटे तक बाधित रहा. इस दौरान कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

बक्सर रेलवे स्टेशन मैनेजर रजत सक्सेना के अनुसार, शाम 4:40 बजे से 5:34 बजे तक डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा. पटना के लिए खुलने वाली सवारी गाड़ी डुमरांव में खड़ी रही, जबकि उपासना एक्सप्रेस बक्सर स्टेशन पर रुकी रही. इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी पीछे-पीछे अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी थीं.

उन्होंने बताया कि तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर तेजी से मरम्मत कार्य किया और ओवरहेड तार में आई खराबी को ठीक किया. इसके बाद शाम 5:35 बजे से ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू कर दिया गया.















Post a Comment

0 Comments