भगवान वामन मंदिर परिसर में जले खुशियों के दीप, घोषणा के स्वागत में मनाया गया दीपोत्सव ..

कहा कि भगवान वामन मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी भावना का सम्मान हुआ है. यह निर्णय बक्सर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा.




                              


  • वामन ग्लोबल फाउंडेशन ने दीप जलाकर जताई प्रसन्नता, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

  • कल्लू राय बोले- यह आस्था और जनभावना की जीत, प्रेम कुमार मिश्रा ने बताया ऐतिहासिक फैसला

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भगवान वामन मंदिर को जेल परिसर से बाहर स्थानांतरित किए जाने की घोषणा के स्वागत में शुक्रवार को वामन ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से मंदिर परिसर में दीपोत्सव मनाया गया. मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर अपनी खुशी व्यक्त की. इस अवसर पर सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश कुमार राय उर्फ कल्लू राय ने की. उन्होंने कहा कि भगवान वामन मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी भावना का सम्मान हुआ है. यह निर्णय बक्सर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सभी लोग आगे भी सहयोग करते रहेंगे.

फाउंडेशन के सदस्य प्रेम कुमार मिश्रा ने कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान है. उन्होंने कहा कि भगवान वामन की नगरी बक्सर को इस निर्णय से नई पहचान मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

दीपोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान वामन की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और मंदिर के शीघ्र विकास की कामना की. कार्यक्रम में अविनाश राय, राहुल राय, राकेश सिंह, सागर सिंह, मुकेश राम, मुकेश सिंह सहित वामन ग्लोबल फाउंडेशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस ऐतिहासिक निर्णय के प्रति खुशी जताई.












Post a Comment

0 Comments