पीएम मोदी के जन्मदिन पर चौसा में मरीजों के बीच फल वितरण ..

बताया कि आगामी दिनों में चौसा ग्रामीण मंडल के विभिन्न इलाकों में भी स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, रक्तदान शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.




                                         




 

  • सेवा पखवाड़ा के तहत जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की शुरुआत
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को दी सेवा और शुभकामनाएं

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : पीएम मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को चौसा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. चौसा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों के बीच ताजे फल वितरित किए गए. भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल भी जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाने की घोषणा की है. इस दौरान कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा और सहयोग का संदेश पहुंचाएंगे. फल वितरण के इस कार्यक्रम को इसी क्रम की कड़ी बताया गया. मंडल अध्यक्ष प्रकाश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित है और भाजपा कार्यकर्ताओं का संकल्प है कि वे भी इसी भावना को आत्मसात करें.

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि मरीजों की सेवा करना सबसे बड़ी मानवता है. पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मना कर भाजपा कार्यकर्ता समाज में सकारात्मक संदेश दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में चौसा ग्रामीण मंडल के विभिन्न इलाकों में भी स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, रक्तदान शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर गोड़, मंडल महामंत्री अजय चौबे, रविप्रकाश गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष राजा राय, मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष राय सहित चौसा ग्रामीण मंडल के कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.







Post a Comment

0 Comments