वीडियो : नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बक्सर में आतिशबाजी ..

कहा कि नितिन नवीन को यह महत्वपूर्ण दायित्व उनके निरंतर परिश्रम, संगठन के प्रति समर्पण और युवा वर्ग पर मजबूत पकड़ के कारण मिला है. उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का सर्वसुलभ व्यक्तित्व और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान देता है.  




                                         





- भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
- युवा मोर्चा ने मिठाइयां बांटकर जताई खुशी, संगठनात्मक क्षमता को बताया आधार

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार सरकार के मंत्री एवं बांकीपुर विधानसभा से पांच बार के विधायक नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई. खासकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस फैसले से बेहद उत्साहित नजर आए. कार्यकर्ताओं का कहना है कि नितिन नवीन का युवा मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल ऐतिहासिक और बेहद सफल रहा है, जिसका लाभ अब संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा.

इस अवसर पर बक्सर शहर के पी.पी. रोड पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश पाण्डेय के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयाँ बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया. पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला, वहीं कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए गर्व का क्षण बताया.

मीडिया को संबोधित करते हुए अविनाश पाण्डेय ने कहा कि नितिन नवीन को यह महत्वपूर्ण दायित्व उनके निरंतर परिश्रम, संगठन के प्रति समर्पण और युवा वर्ग पर मजबूत पकड़ के कारण मिला है. उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का सर्वसुलभ व्यक्तित्व और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान देता है. यही वजह है कि आज पूरे बिहार के भाजपा कार्यकर्ता स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि नितिन नवीन का बक्सर से विशेष लगाव रहा है. वर्तमान में वे बक्सर के प्रभारी मंत्री भी हैं, जिसके चलते जिले में कई जनकल्याणकारी योजनाएँ धरातल पर उतरी हैं और उन्हें प्रभावी रूप से लागू किया गया है. इससे आम जनता को सीधा लाभ मिला है और संगठन की पकड़ और मजबूत हुई है.

कार्यक्रम में सतीश चंद्र त्रिपाठी, लक्ष्मण शर्मा, सुनील सिंह, माधव श्रीवास्तव, सुनील ओझा, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रूपेश दुबे, सत्येंद्र पाण्डेय, बक्सर विधानसभा प्रभारी विमल सिंह, अक्षय ओझा, विक्की सिंह, नगर अध्यक्ष पूर्व भाजयुमो कक्कू वर्मा, मयंक राज, राकेश महतो, सूरज यादव, दयानंद गुप्ता, पिंटू चौरसिया सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

वीडियो : 










Post a Comment

0 Comments