नेतृत्व, संगठन और जीत का साल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के कार्यकाल को पर जश्न ..

कहा कि संगठन और पार्टी को लेकर यदि किसी कार्यकर्ता या नेता को उनके किसी आक्रोश से बुरा अनुभव हुआ हो तो वह क्षणिक था. उन्होंने विनम्र आग्रह करते हुए कहा कि संगठन, समाज और पार्टी के लिए हम सब एक हैं और मिलकर पार्टी व देश को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे.






                                         


  • भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष के एक साल पूरे होने पर जताई खुशी, संगठनात्मक मजबूती को बताया बड़ी उपलब्धि
  • संघ से शुरू हुआ राजनीतिक सफर, 2025 विधानसभा चुनाव में बक्सर जिले में मिली प्रचंड सफलता

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर ::भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा पदाधिकारियों और नेताओं ने उनके नेतृत्व को पार्टी के इतिहास में “एक स्वर्णिम अध्याय” बताया है. नेताओं का कहना है कि बीते एक वर्ष में संगठन को मजबूती मिली और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ.

भाजपा जिला पदाधिकारियों ने कहा कि ओमप्रकाश भुवन एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में सामने आए हैं. उनका राजनीतिक सफर वर्ष 1987 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आने के साथ शुरू हुआ. इसके बाद उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया. वर्ष 1997 में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बने और संगठन हित में निरंतर सक्रिय रहे. इसके बाद पंचायती राज के प्रदेश संयोजक के पद पर रहते हुए भी उन्होंने संगठन को मजबूत करने का कार्य किया.

लगातार संघर्ष और कार्यशैली को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने एक वर्ष पूर्व 23 जनवरी के दिन उन्हें बक्सर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था. जिलाध्यक्ष बनने के बाद उनके अथक प्रयास और परिश्रम का परिणाम 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में देखने को मिला, जब बक्सर से भाजपा के आनंद मिश्रा, राजपुर से जदयू विधायक संतोष निराला और डुमरांव से जदयू विधायक राहुल सिंह ने प्रचंड जीत हासिल कर सदन में पहुंचने का कार्य किया.

एक वर्ष पूरा होने पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन और पार्टी को लेकर यदि किसी कार्यकर्ता या नेता को उनके किसी आक्रोश से बुरा अनुभव हुआ हो तो वह क्षणिक था. उन्होंने विनम्र आग्रह करते हुए कहा कि संगठन, समाज और पार्टी के लिए हम सब एक हैं और मिलकर पार्टी व देश को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे.

इस अवसर पर खुशी व्यक्त करने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार सिंह, राजवंश सिंह, केदारनाथ तिवारी, प्रियव्रत सिंह, सचिता भगत, अनिल पांडेय, चुन्नु सिंह, रमेश गुप्ता, शीला त्रिवेदी, मीना सिंह, निर्भय राय, विनोद राय, लक्ष्मण शर्मा, धनन्जय त्रिगुण, ओमज्योति भगत, संध्या पाण्डेय, सुधा गुप्ता, रेखा शर्मा, मनोज पांडेय, प्रमोद मिश्रा, सुनील सिंह, जयप्रकाश राय, कंचन देवी, अविनाश पांडेय तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित सभी मंडल अध्यक्ष शामिल रहे.









Post a Comment

0 Comments