बुधनपुरवा में घर में लगी आग, अग्निशमनकर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा ..

सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन पदाधिकारी सत्यदेव सिंह के नेतृत्व में टीम बिना देर किए घटनास्थल के लिए रवाना हो गई. मौके पर पहुंचते ही दमकल कर्मियों ने तेजी से मोर्चा संभाला और आग बुझाने की कार्रवाई शुरु की.






                                         


  • फायर ब्रिगेड की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी
  • लाखों की संपत्ति सुरक्षित, कारणों की जांच जारी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर के बुधनपुरवा मोहल्ले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब छोटे ओझा के मकान में अचानक आग लग गई. राहत की बात यह रही कि कलेक्ट्रेट परिसर में माॅक ड्रिल कर रही फायर ब्रिगेड टीम को जैसे ही सूचना मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. समय रहते कार्रवाई होने से लाखों रुपये की संपत्ति सुरक्षित बचा ली गई.

मिली जानकारी के अनुसार, जिला अग्निशमन विभाग की टीम कलेक्ट्रेट में नियमित माॅक ड्रिल कर रही थी. इसी दौरान बुधनपुरवा मोहल्ले से आग लगने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन पदाधिकारी सत्यदेव सिंह के नेतृत्व में टीम बिना देर किए घटनास्थल के लिए रवाना हो गई. मौके पर पहुंचते ही दमकल कर्मियों ने तेजी से मोर्चा संभाला और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की.

स्थानीय लोगों के अनुसार आग तेजी से फैल रही थी, जिससे आसपास के घरों में भी खतरा उत्पन्न हो गया था. लेकिन फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई और समन्वय के कारण आग को फैलने से रोक लिया गया. दमकल कर्मियों की सक्रियता से बड़ी क्षति होने से बच गई.

अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और क्षति का आकलन किया जा रहा. उन्होंने लोगों से अपील की कि घरों में बिजली और गैस उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.

आग पर काबू पाने में सदर अग्निशामलय पदाधिकारी सुनंदा कुमारी, प्रमोद कुमार सिंह, कुंदन कुमार, नितीश कुमार और विकास कुमार की अहम भूमिका रही. स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड टीम की तत्परता और साहस की सराहना की.








Post a Comment

0 Comments