घर के पास पुआल के ढेर में लगी आग ने खेल रहे बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
- खेती में व्यस्त थे परिजन, खेलते-खेलते लपटों की चपेट में आया पांच वर्षीय आदित्य
- आग लगने के कारणों का नहीं चल सका है पता
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के धनसोई थाना क्षेत्र के मटकीपुर गांव में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना में पांच वर्षीय मासूम की आग में झुलसकर मौत हो गई. घर के पास पुआल के ढेर में लगी आग ने खेल रहे बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
मिली जानकारी के अनुसार मटकीपुर गांव निवासी राजकुमार अपने परिवार के साथ खेतों में खेती कार्य में व्यस्त थे. इसी दौरान उनका पांच वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार घर के समीप खेल रहा था. बताया जा रहा है कि घर के पास रखे पुआल के ढेर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पास में खेल रहा आदित्य उसकी चपेट में आ गया.
आसपास मौजूद लोगों को जब आग की भनक लगी तो वे दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद जब आग पर काबू पाया गया तो परिजनों की नजर झुलसे हुए बच्चे पर पड़ी. यह दृश्य देखते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजन आनन-फानन में बच्चे को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
परिजनों ने बताया कि आग कैसे लगी, इसका किसी को स्पष्ट पता नहीं चल सका है. किसी ने आग लगते नहीं देखा. जब तक लोग समझ पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
घटना के बाद गांव में शोक की लहर है. मासूम के असमय निधन से हर किसी की आंखें नम हैं. रोते-बिलखते परिजन बच्चे का शव लेकर घर लौट गए, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी की गई.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments