सहायक दारोगा मनीष कुमार कथित रूप से शराब के नशे में नर्तकी के साथ ठुमके लगाते और उस पर पैसे लुटाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनके द्वारा अशोभनीय हरकत करने की भी चर्चा है.
![]() |
| वायरल वीडियो का दृश्य |
- बगेन गोला थाना में तैनात हैं सहायक दारोगा मनीष कुमार
- एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ कर रहे हैं मामले की जांच
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के बगेन गोला थाना में पदस्थापित एक सहायक दारोगा का नर्तकी के साथ कथित आपत्तिजनक हरकत करते हुए वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. शराबबंदी कानून लागू रहने के बीच सामने आए इस वीडियो को लेकर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है.
बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पूर्व किसी वैवाहिक समारोह का है. इसमें सहायक दारोगा मनीष कुमार कथित रूप से शराब के नशे में नर्तकी के साथ ठुमके लगाते और उस पर पैसे लुटाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनके द्वारा अशोभनीय हरकत करने की भी चर्चा है. किसी व्यक्ति ने कार्यक्रम के दौरान यह वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला पुलिस प्रशासन के संज्ञान में आया.
मामले की जानकारी मिलते ही एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर एसडीपीओ पोलस्त कुमार बगेन गोला थाना पहुंचकर जांच में जुट गए हैं. उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपी जाएगी. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इधर, वीडियो सामने आने के बाद सामाजिक स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. लोगों का कहना है कि जब कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी जिन पर है, वही यदि नियमों की अनदेखी करते दिखें तो यह चिंताजनक स्थिति है. अब देखना यह है कि जांच के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है. हालांकि, बक्सर टॉप न्यूज़ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता.
वीडियो :




.png)


.png)
.gif)







0 Comments