बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह एक से अधिक गोलियां मारना चाहता था, लेकिन पिस्टल फंस जाने के कारण वह अपनी मंशा पूरी नहीं कर सका और मौके से फरार हो गया.
- वाराणसी में चल रहा इलाज, आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट
- एसपी शुभम आर्य बोले– आरोपी का आपराधिक इतिहास, शराब कारोबार में जा चुका है जेल
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले चौसा के मल्लाह टोली में जयमाल समारोह के दौरान दुल्हन को गोली मारने के मामले में नया अपडेट सामने आया है. वाराणसी में इलाजरत घायल युवती की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उसे आईसीयू से निकालकर जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है.
इधर पुलिस ने मुख्य आरोपी दीनबंधु कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की गई है. एसपी शुभम आर्य ने प्रेस वार्ता में बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह एक से अधिक गोलियां मारना चाहता था, लेकिन पिस्टल फंस जाने के कारण वह अपनी मंशा पूरी नहीं कर सका और मौके से फरार हो गया.
एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है. वह शराब कारोबार के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है. पुलिस उसके पुराने मामलों की भी जांच कर रही है.
घटना के बाद जहां बारात बिना विवाह संपन्न हुए ही लौट गई, वहीं युवती के घर में मातम पसरा है. जिस आंगन में शहनाई की गूंज थी, वहां अब सन्नाटा और रुदन सुनाई दे रहा है. परिजन अभी भी सदमे में हैं.
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है. इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.
आर्थिक तंगी से जूझ रहा दीनबंधु का परिवार, भाई और पिता करते हैं मजदूरी
पुलिस के मुताबिक युवक शराब कारोबार करता है और शराब बेचने के आरोप में जेल जा चुका है. हाल ही में जेल से छूटकर आया था. आरोपी के घर की माली हालत भी ठीक नहीं है. 25 वर्षीय युवक के दो बड़े भाई भी हैं जिनमें 1 की शादी हो चुकी है. भाई और पिता सभी मजदूरी करते हैं पिता चापानल बनाने का काम करते हैं. हालांकि घायल युवती आरती के पिता मजदूरी ही करते हैं.
युवक आपराधिक इतिहास बन रहा था दोनों के विवाह में बाधा
युवक और युवती के प्रेम प्रसंग के बारे में दोनों घरों के लोगों को जानकारी थी, लेकिन युवक का आपराधिक इतिहास देखते हुए स्वजन शादी को तैयार नहीं थे. ऐसे में युवती ने स्वजनों की इच्छा के अनुसार दूसरी जगह शादी करना उचित समझा. मंगलवार को दोबारा जिस लड़के से आरती की शादी हो रही थी वह बिना दान-दहेज के शादी कर रहा था. लेकिन ऐसा लग रहा है कि बारात के वापस जाने के बाद यह शादी भी नहीं हो सकेगी.
पहले भी तुड़वा चुका है आरती की शादी
पारिवारिक सूत्रों का कहना कि आरोपी दीनबंधु पड़ोसी है और आरती से एकतरफा प्रेम करता था. दोनों का घर अगल-बगल है. युवक पिछले दो वर्षों से आरती के पीछे पड़ा था. एक वर्ष पहले भी जब उसकी शादी तय हुई थी, तब उसने लड़के वालों को फोन कर परेशान किया था, जिसके बाद वह रिश्ता टूट गया था.
गोली लगने से आंतरिक अंगों को नुकसान की आशंका : चिकित्सक
सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ सरस्वती चंद्र मिश्र का कहना है कि घायल युवती को जब लाया गया था तो उसकी हालत बेहद गंभीर थी. वह दर्द से कराह रही थी। उसके पेट में नाभि के ऊपरी भाग में गोली लगी है. अगर गोली ने आंतों या किसी दूसरे अंग को क्षतिग्रस्त किया होगा तो परेशानी बढ़ सकती है.
वीडियो :




.png)


.png)
.gif)







0 Comments