नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल से पंजीकरण कर पाएं रोजगार का मौका, 28 मार्च को लगेगा विशेष जॉब कैम्प ..

जॉब कैम्प में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में पंजीकरण अनिवार्य है. जो उम्मीदवार अब तक निबंधित नहीं हो सके हैं, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. 






                               


  • जिला नियोजनालय बक्सर में ऑन स्पॉट चयन, एलआईसी एजेंट के 50 पद उपलब्ध
  • NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, निःशुल्क प्रवेश के साथ युवाओं को सुनहरा अवसर

बक्सर टॉप न्यूज,  बक्सर : जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है. जिला नियोजनालय बक्सर द्वारा 28 मार्च 2026 को विशेष जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाग लेने के लिए नेशनल कैरियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है. इच्छुक अभ्यर्थी www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन निबंधन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.

प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह जॉब कैम्प संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में आयोजित होगा. कैम्प का समय पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक निर्धारित किया गया है. इस दौरान एलआईसी कंपनी द्वारा एजेंट पद के लिए कुल 50 अभ्यर्थियों का ऑन स्पॉट चयन किया जाएगा.

10 वीं पास हैं तो बन सकते हैं एलआइसी एजेंट

बताया गया है कि एलआईसी एजेंट पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है, जबकि आयु सीमा 18 से 70 वर्ष तक निर्धारित है. चयनित अभ्यर्थियों को पहले वर्ष में 48,000 रुपये तक का मानदेय कमीशन के रूप में प्राप्त हो सकता है. कार्य स्थल डुमरांव और ब्रह्मपुर निर्धारित किया गया है तथा पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.

घर बैठे कर सकते हैं नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन 

जॉब कैम्प में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में पंजीकरण अनिवार्य है. जो उम्मीदवार अब तक निबंधित नहीं हो सके हैं, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यह पोर्टल युवाओं को रोजगार से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है, जहां विभिन्न कंपनियों के अवसर उपलब्ध रहते हैं.

अभ्यर्थियों को कैम्प के दिन अपना बॉयोडाटा और आधार कार्ड साथ लाना होगा. प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा. नियुक्ति से जुड़ी सभी शर्तों के लिए संबंधित नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे, जबकि नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता की होगी.

प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस जॉब कैम्प में भाग लेकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं.













Post a Comment

0 Comments