66 साल का सफर : उर्दू प्राथमिक विद्यालय खीरी ने रचा प्रेरक इतिहास ..

कहा कि सरकारी विद्यालय भी बेहतर प्रबंधन और समर्पित प्रयास से उत्कृष्ट परिणाम दे सकते हैं. बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने अपनी ओर से सभी विद्यार्थियों को टिफिन बॉक्स और वाटर बोतल उपहार स्वरूप प्रदान किया.


 






                                         


  • -मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं कमरून निशा, विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित
  • प्रधानाध्यापक धनंजय मिश्रा के कार्यों की सराहना, पुराने छात्र हुए सम्मानित

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के राजपुर प्रखंड अंतर्गत उर्दू प्राथमिक विद्यालय खीरी में विद्यालय की 66वीं वर्षगांठ उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई. समारोह का आयोजन प्रधानाध्यापक धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और विद्यालय के पूर्व छात्र शामिल हुए.

कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति कमरून निशा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. इस अवसर पर विद्यालय के पुराने छात्रों को सम्मानित किया गया. खास बात यह रही कि सभापति कमरून निशा स्वयं भी इसी विद्यालय की पूर्व छात्रा रही हैं, जिससे कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया.

अपने संबोधन में उन्होंने विद्यालय के विकास और बच्चों की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय भी बेहतर प्रबंधन और समर्पित प्रयास से उत्कृष्ट परिणाम दे सकते हैं. बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने अपनी ओर से सभी विद्यार्थियों को टिफिन बॉक्स और वाटर बोतल उपहार स्वरूप प्रदान किया.

विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा. इस दौरान सभापति ने प्रधानाध्यापक धनंजय मिश्रा के कार्यों की खुलकर प्रशंसा की और विद्यालय के निरंतर विकास के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया.








Post a Comment

0 Comments