फगुआ की धुन पर झूमे नेता और समाजसेवी, होली मिलन बना यादगार ..

कहा कि होली प्रेम और सौहार्द का त्यौहार है, हमें दलगत भावना से ऊपर उठकर भाईचारे को मजबूत करना चाहिए. 






                                         

  • रंगों में घुला सियासी संगम, विश्वनाथ गार्डन में सजा होली मिलन का महापर्व 
  • फगुआ की तान पर झूम उठा शहर, नेताओं ने दिया सौहार्द का संदेश

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर के इटाढी रोड स्थित परिसर में रविवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जहां रंग, गुलाल और लोकगीतों के बीच राजनीति और समाज का अनोखा संगम देखने को मिला. कार्यक्रम में विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य लोग एक मंच पर नजर आए.

समारोह में (शाहपुर विधायक), (राजपुर विधायक सह पूर्व मंत्री) और (पूर्व विधायक) की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया. इनके अलावा समाजसेवी ओम प्रकाश सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन, अप्सरा ग्रुप के चेयरमैन सोनल सिंह, कांग्रेस नेता पंकज उपाध्याय, चक्रहशी पंचायत के मुखिया संजीव सिंह, चौसा प्रखंड के उपप्रमुख मोहित दुबे, शैलेन्द्र पाठक, जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विवेक प्रजापति, नितेश उपाध्याय, राहुल सिंह, भीम सिंह, डॉ सुरेंद्र सिंह, विनोद पांडेय, बबन सिंह, अशोक सिंह, टोडरमल प्रसाद, डब्ल्यू पाठक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

विधायक राकेश विशेश्वर ओझा ने कहा कि होली प्रेम और सौहार्द का त्यौहार है, हमें दलगत भावना से ऊपर उठकर भाईचारे को मजबूत करना चाहिए. संतोष कुमार निराला ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की. वहीं मुन्ना तिवारी ने पारंपरिक लोक गायन ‘फगुआ’ को संरक्षित रखने पर जोर दिया.

आगत अतिथियों का स्वागत भरत मिश्रा ने किया, जबकि संचालन शिक्षक सह आसा पर्यावरण सुरक्षा के राज्य संयोजक विपिन कुमार ने किया. कार्यक्रम के आयोजन में भरत मिश्रा, रिंकू मिश्रा, आदित्य सौरभ, राज शेखर, रोहित कुमार, मयंक त्रिवेदी, बिट्टू मिश्रा, प्रभात सौरभ, दिनेश ओझा, चंदन कुमार सिंह और प्रेम दीप की सक्रिय भूमिका रही.

गायक बटेश्वर यादव, शिवम कश्यप और अभिमन्यु ने अपने गीतों से समां बांध दिया, जबकि इटाढी प्रखंड की महिला टीम के फगुआ गायन ने लोगों को पारंपरिक रंगों में सराबोर कर दिया. अंत में विश्वनाथ गार्डन के प्रोपराइटर राजशेखर उर्फ सोमू शेखर ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया.








Post a Comment

0 Comments