शाहाबाद के कारीगरों का महाकुंभ, शिवा पॉलिट्यूब्स ने किया भव्य बोरर–प्लंबर मिलन ..

बताया कि आज शिवा पॉलिट्यूब्स देश की प्रमुख कंपनियों में गिनी जाती है और इसका श्रेय शाहाबाद क्षेत्र के डिस्ट्रीब्यूटर कृषि औजार भंडार को जाता है, जिनकी सक्रिय भूमिका और मजबूत नेटवर्क ने कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है.

 






                                         



- 1500 से अधिक कारीगरों की मौजूदगी में सम्मान समारोह, कंपनी ने दी होली की शुभकामनाएं
- आरा, बक्सर और रोहतास के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के बलिया, देवरिया और गाजीपुर के बोरर और प्लंबर हुए शामिल

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : पीवीसी पाइप और फिटिंग्स निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी शिवा पॉलिट्यूब्स प्रा. लि. ने शाहाबाद क्षेत्र के बोरर और प्लंबरों के लिए भव्य मिलन समारोह का आयोजन कर उद्योग जगत में नई मिसाल पेश की. इस आयोजन में आरा, बक्सर और रोहतास के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के बलिया, देवरिया और गाजीपुर से करीब 1500 बोरर और प्लंबर शामिल हुए.

समारोह में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला. कंपनी के निदेशक शिशिर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सेल्स के आंकड़ों के अनुसार शाहाबाद क्षेत्र पूरे बिहार में प्रथम स्थान पर है. उन्होंने बताया कि आज शिवा पॉलिट्यूब्स देश की प्रमुख कंपनियों में गिनी जाती है और इसका श्रेय शाहाबाद क्षेत्र के डिस्ट्रीब्यूटर कृषि औजार भंडार को जाता है, जिनकी सक्रिय भूमिका और मजबूत नेटवर्क ने कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है.

कार्यक्रम के दौरान बोरर और प्लंबरों को उपहार देकर सम्मानित किया गया. मंच से सभी कारीगरों को होली की शुभकामनाएं भी दी गईं, जिससे माहौल और भी उत्सवी हो उठा.

इस अवसर पर कृषि औजार भंडार बक्सर की ओर से अगम पाण्डेय, सुगम पाण्डेय, अनुराग पाण्डेय और दीपक पाण्डेय मौजूद रहे. वहीं कंपनी की ओर से जीएम अनिल गुप्ता, वरीय सेल्स मैनेजर अरुण कुमार झा, एस. एन. बेहरा, विजय सिन्हा, रंजन पाण्डेय सहित सभी सेल्स प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

यह आयोजन कंपनी और कारीगरों के बीच आपसी विश्वास और साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ.







Post a Comment

0 Comments