गिरधर बरांव की खुशबू बनीं एसडीएम, 70वीं बीपीएससी में 54वीं रैंक हासिल कर रचा नया कीर्तिमान ..

कहा कि यह उपलब्धि माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने युवाओं से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानने की अपील की.





                              



  • -सेवानिवृत्त अंचल निरीक्षक सुदामा सिंह की पुत्री ने मेहनत और स्वाध्याय के दम पर पाई सफलता
  • -खुशबू की उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर, छात्राओं के लिए बनीं प्रेरणा

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के गिरधर बरांव गांव की बेटी खुशबू सिंह ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में 54वीं रैंक हासिल कर उप समाहर्ता (एसडीएम) पद के लिए चयनित होकर पूरे जिले का मान बढ़ाया है. उनकी इस सफलता से गांव, परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है.

सेवानिवृत्त अंचल निरीक्षक सुदामा सिंह एवं आरती देवी की पुत्री खुशबू सिंह वर्तमान में बक्सर के सिविल लाइंस क्षेत्र में रहती हैं. सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बीच उन्होंने लगातार अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया. उनकी सफलता यह साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास के सामने कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता.

अपनी सफलता पर खुशबू सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने युवाओं से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानने की अपील की. उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है.

खुशबू सिंह के भाई ओम जी सिंह ने बहन की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों की मेहनत और समर्पण का परिणाम आज पूरे परिवार के सामने है. यह क्षण परिवार के लिए बेहद गौरवपूर्ण है.

खुशबू की सफलता की खबर मिलते ही गांव के लोगों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी. लोगों ने उम्मीद जताई कि वह प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य कर समाज और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी.

गिरधर बरांव की इस बेटी की उपलब्धि ने क्षेत्र की छात्राओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में नया उत्साह भर दिया है. उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है.













Post a Comment

0 Comments