हंगामे के साए में जदयू जिला चुनाव संपन्न, अशोक कुमार सिंह दोबारा बने जिलाध्यक्ष ..

कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे. उन्होंने मतभेदों को लोकतंत्र का हिस्सा बताते हुए एकजुटता पर जोर दिया. 






                                         


  • गोयल धर्मशाला में नारेबाजी और धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल 
  • जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा - संगठन की मजबूती के लिए करेंगे कार्य

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जदयू के जिला अध्यक्ष पद का चुनाव गोयल धर्मशाला में गहमागहमी और हंगामे के बीच संपन्न हो गया. चुनाव के दौरान आरोप-प्रत्यारोप और धक्का-मुक्की से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई तथा नारेबाजी से माहौल तनावपूर्ण हो उठा. स्थिति बिगड़ती देख नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर हालात को नियंत्रित किया.

पुलिस की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया दोबारा शुरू कराई गई और अंततः परिणाम घोषित किया गया. मतगणना के बाद अशोक कुमार सिंह को पुनः जिलाध्यक्ष चुना गया. परिणाम सामने आते ही उनके समर्थकों में उत्साह देखा गया, जबकि विरोधी गुट ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए.

अपने पुनर्निर्वाचन पर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे. उन्होंने मतभेदों को लोकतंत्र का हिस्सा बताते हुए एकजुटता पर जोर दिया. तनाव के बीच संपन्न हुआ यह चुनाव जिले की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है.








Post a Comment

0 Comments