उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. आकाश कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.
नहाने गए युवकों पर टूटा कहर, बचाने कूदा शख्स भी नहीं लौट सका जिंदा
कटाव से सीढ़ियों के नीचे बने गड्ढे को हादसे की वजह बता रहे गोताखोर
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के रामरेखा घाट पर रविवार की दोपहर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. स्नान कर रहे तीन युवक अचानक गहरे पानी में डूबने लगे. एक को बचा लिया गया, लेकिन दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर को चिंताजनक हालत में बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर किया गया है. घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और स्वजनों में कोहराम मच गया.
मिली जानकारी के अनुसार नगर के मल्लाह टोली निवासी 20 वर्षीय महावीर कुमार, पिता राजाराम चौधरी, 15 वर्षीय आकाश कुमार, पिता गोपाल चौधरी तथा एक अन्य युवक दोपहर करीब ढाई बजे गंगा स्नान के लिए रामरेखा घाट गए थे. स्नान के दौरान अचानक तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. आकाश कुमार चिल्लाने लगा तो घाट पर मौजूद सिविल लाइंस पंजाबी मोहल्ला निवासी 41 वर्षीय संजू भर पानी में कूद पड़े. उन्होंने आकाश कुमार और एक अन्य युवक को बाहर निकाल लिया.
बताया जाता है कि तीसरी बार जब संजू भर दोबारा नदी में उतरे तो सीढ़ियों के नीचे बने गहरे गड्ढे में फंस गए. इसी बीच बाली चौधरी और एक अन्य मल्लाह ने नदी में उतरकर खोजबीन की तो संजू भर और महावीर कुमार दोनों पानी में डूबे मिले. उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. आकाश कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.
घटना के बाद स्वजनों में भारी आक्रोश है. बचाव कार्य में उतरे गोताखोर बली कुमार और पंकज कुमार ने बताया कि गंगा के कटाव से सीढ़ियों के नीचे बड़ी खोखली जगह बन गई है, जिससे पानी के भीतर गहरा गड्ढा हो गया है. उनका कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में और भी हादसे हो सकते हैं.
वीडियो :




.png)


.png)
.gif)









0 Comments