उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठाएं. उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग और विश्वास को देखते हुए जल्द ही यहां ट्रामा सेंटर खोलने की भी योजना है.
- 15 मिनट में घर बैठे दवा मंगाने का मौका, 10 किलोमीटर तक होम डिलीवरी
- जल्द ट्रामा सेंटर खोलने की तैयारी, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिया परामर्श
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर के जेल पइन रोड स्थित इंडिया मल्टी स्पेशलिटी क्लिनिक में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य महा शिविर में सैकड़ों की तादाद में मरीज पहुंचे. शिविर को लेकर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. एक ही छत के नीचे विभिन्न रोगों के इलाज और मुफ्त जांच की सुविधा मिलने से मरीजों में खास उत्साह देखा गया.
क्लिनिक के प्रबंधक मोहम्मद कैफ उर्फ गुड्डू ने बताया कि महा शिविर के दौरान थायराइड, ब्लड, शुगर, बीपी और ईसीजी सहित अन्य आवश्यक जांच निशुल्क की जा रही है. विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों को परामर्श और उपचार प्रदान कर रही है. उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठाएं. उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग और विश्वास को देखते हुए जल्द ही यहां ट्रामा सेंटर खोलने की भी योजना है.
उन्होंने जानकारी दी कि क्लिनिक में अंग्रेजी, डाबर, बैद्यनाथ सहित अन्य कंपनियों की सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध हैं, जिन्हें 10 किलोमीटर की दूरी तक होम डिलीवरी के माध्यम से पहुंचाया जाएगा. 15 मिनट के भीतर दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है.
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रितिका सिंह ने कहा कि महिलाओं से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए वह नियमित रूप से सेवाएं देंगी. वाराणसी से पहुंचे न्यूरोसर्जन डॉ. पी. एस. वर्मा ने बताया कि न्यूरो सर्जरी से जुड़े रोगों का इलाज यहां किया जाएगा. प्रशिक्षित स्टाफ भी मौजूद है, जो तात्कालिक चिकित्सा सेवा देने में सक्षम है.
बता दें कि हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी, मिर्गी, स्पाइन रोग, लकवा, माइग्रेन और सिर दर्द जैसी जटिल बीमारियों के इलाज की व्यवस्था रहेगी. रविवार को विशेष रूप से न्यूरो संबंधी बीमारियों के लिए डॉ. पी. एस. वर्मा परामर्श देंगे. हृदय रोग, सीने में दर्द, पेट रोग, दमा, टीबी, थायराइड, शुगर, बीपी और चर्म रोग के इलाज के लिए डॉ. मनिकेश प्रताप सिंह अपनी सेवाएं देंगे.
स्त्री एवं प्रसूति रोग और बांझपन संबंधी समस्याओं के लिए डॉ. रितिका सिंह उपलब्ध रहेंगी. शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृत राज बच्चों का उपचार करेंगे. जनरल फिजिशियन एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. टी. आलम भी मरीजों को परामर्श देंगे. दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. तूलिका सिंह तथा हड्डी, जोड़ और नस रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार दुबे भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे.
शिविर के सफल आयोजन से शहरवासियों में भरोसा बढ़ा है और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद जगी है.
वीडियो :




.png)


.png)
.gif)










0 Comments