रेल यात्रियों के लिए वरदान साबित होगा "दवा दोस्त", मिल रही 80 प्रतिशत की छूट ..

बताया कि यहां दवाओं पर 5 से लेकर 80% तक की छूट दी जाती है. मसलन यहां 147 रुपये एमआरपी की गैस की दवा लगभग 60 रुपये में ही लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि उनके यहां सभी जाने-माने मैन्युफैक्चरर्स की दवाएं उपलब्ध है.






                                 



- बक्सर रेलवे स्टेशन पर खोला गया है आउटलेट 
- हर तरह की दवाओं की उपलब्धता से लोगों को सहूलियत

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : पूर्व मध्य रेलवे के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दवा दोस्त आउटलेट का उद्घाटन हो चुका है. रेल यात्रियों के साथ-साथ आम लोगों को भी अधिकतम खुदरा मूल्य से काफी कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध होंगी. खास बात यह है कि यहां सभी कंपनियों की अंग्रेजी दवाओं के साथ-साथ "खादी इंडिया"  के प्रोडक्ट्स भी मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त झंडू और डाबर के उत्पाद भी यहां मिल रहे हैं.

रेल सूत्रों के मुताबिक आज के समय में "दवा दोस्त"  एक जाना माना नाम बन चुका है. वाराणसी - दानापुर रेल खंड के आरा, दानापुर, राजेंद्रनगर, वाराणसी के साथ-साथ देश के कुल 170 रेलवे स्टेशन परिसर में दवा दोस्त आउटलेट मौजूद है. बक्सर में भी आउटलेट खुलने के बाद आम लोगों (खासकर रेलयात्रियों) को काफी सहूलियत होगी.

दवाओं पर 80 प्रतिशत की छूट 

बक्सर में स्थित आउटलेट पर कार्यरत रिशु कुमार ने बताया कि यहां दवाओं पर 5 से लेकर 80% तक की छूट दी जाती है. मसलन यहां 147 रुपये एमआरपी की गैस की दवा लगभग 60 रुपये में ही लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि उनके यहां सभी जाने-माने मैन्युफैक्चरर्स की दवाएं उपलब्ध है.

लोगों को 24 घंटे दी जाएगी सेवाएं

रिशु ने बताया कि उनके साथ-साथ राहुल कुमार, भोला नाथ पांडेय और मनीष कुमार यहां लोगों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. यह आउटलेट 24 घंटे कार्य करता है. उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनके यहां किसी भी दवा का पूरा पत्ता ही लेना होगा हालांकि अगर चिकित्सा के द्वारा पर्चा दिया गया है तो उसके हिसाब से कम भी दिया जा सकता है.

खादी इंडिया के प्रोडक्ट 99 रूपये में ही उपलब्ध

संचालक राहुल कुमार ने बताया कि 12 मार्च को आउटलेट का उद्घाटन हुआ उद्घाटन के साथ एक विशेष ऑफर दिया जा रहा है जिसमें खादी इंडिया के किसी भी उत्पाद को 99 रूपये में दिया जा रहा है. उत्पादों में बॉडी लोशन, फेस वाश, हेयर स्प्रे, साबुन(तीन पीस), प्रोटीन पाउडर आदि शामिल है.

व्यापक प्रचार प्रसार की जताई जा रही आवश्यकता 

रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक तथा रोगी कल्याण समिति के पूर्व सदस्य डॉ मनोज कुमार यादव का कहना है कि निश्चित रूप से यह शुरुआत जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित होगी. उन्होंने कहा कि ट्रेन 2 मिनट के लिए रेलवे स्टेशन पर रूकती है. ऐसे में यदि रेलवे स्टेशन परिसर में ही दवाओं की उपलब्धता हो तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है. उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्टेशन परिसर में ध्वनि विस्तारक यंत्र से इसकी उद्घोषणा होती रहनी चाहिए. ताकि रेल यात्री तथा अन्य लोग भी लोग जागरुक होकर इसका लाभ उठा सके.










Post a Comment

0 Comments