आगे निकलने और ओवरटेक करने को लेकर दो ट्रक चालकों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक चालक ने अपना ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया और हाथ में लोहे की रॉड लेकर दूसरे चालक की ओर बढ़ गया.
- नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर में देर रात हुई घटना
- मामूली कहासुनी ने लिया खौफनाक रूप, आरोपी चालक गिरफ्तार
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र में ओवरटेक को लेकर दो ट्रक चालकों के बीच हुआ विवाद अचानक जानलेवा बन गया. पुराना भोजपुर में शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे ट्रक से कुचलकर एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात नो इंट्री खुलने के बाद ट्रकों का आवागमन शुरू हुआ था. इसी दौरान आगे निकलने और ओवरटेक करने को लेकर दो ट्रक चालकों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक चालक ने अपना ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया और हाथ में लोहे की रॉड लेकर दूसरे चालक की ओर बढ़ गया.
बताया जाता है कि इसी दौरान दूसरे ट्रक चालक ने ट्रक नहीं रोका और वाहन आगे बढ़ाते हुए उसे कुचल दिया. घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के निवासी पंकज यादव (पिता रामायण यादव) के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर नया भोजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.




.png)


.png)










0 Comments