लंबे समय से अधिवक्ता पेशे से जुड़े थे और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अधिवक्ता समाज के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए. उनके निधन की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं के बीच शोक का माहौल बन गया.
- मंगलवार देर रात हृदय गति रुकने से हुआ निधन, अधिवक्ता समाज में शोक की लहर
- 1993 से कर रहे थे वकालत, न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे अधिवक्ता
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के डुमरांव में अधिवक्ता समाज के लिए दुखद खबर सामने आई है, जहां अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष दारोगा राय का मंगलवार की देर रात हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया. उनके निधन के बाद पूरे जिला अधिवक्ता संघ में शोक की लहर दौड़ गई है और अधिवक्ताओं के बीच गहरा दुख व्याप्त है.
बताया जा रहा है कि दारोगा राय लंबे समय से अधिवक्ता पेशे से जुड़े थे और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अधिवक्ता समाज के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए. उनके निधन की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं के बीच शोक का माहौल बन गया.
अधिवक्ता संघ के महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि दारोगा राय वर्ष 1993 से लगातार अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे और अपने सरल स्वभाव तथा मिलनसार व्यक्तित्व के कारण सभी के बीच लोकप्रिय थे.
उनके निधन के उपरांत अधिवक्ता समाज काफी मर्माहत है. इसी क्रम में उनके सम्मान में गुरुवार को न्यायालय में नो वर्क की घोषणा की गई है. इस दौरान सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.




.png)


.png)










0 Comments