शिक्षकों ने अभिभावकों को वार्षिक मूल्यांकन 2026 के परिणामों से अवगत कराया और बच्चों के प्रदर्शन पर विस्तृत फीडबैक दिया. साथ ही नियमित अध्ययन, अनुशासन और घर-विद्यालय के बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया गया. 






                               


  • शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में बच्चों की प्रगति पर मंथन, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान
  • प्राचार्या समीक्षा तिवारी बोलीं- अनुशासन, मेहनत और अभिभावकों का सहयोग ही सफलता की असली ताकत

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सदर प्रखंड के पांडेय पट्टी स्थित लोयोला स्कूल में आयोजित शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी सह वार्षिक परिणाम वितरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही, जहां बच्चों की शैक्षणिक प्रगति और उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को वार्षिक मूल्यांकन 2026 के परिणामों से अवगत कराया और बच्चों के प्रदर्शन पर विस्तृत फीडबैक दिया. साथ ही नियमित अध्ययन, अनुशासन और घर-विद्यालय के बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया गया. विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है.

विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. प्ले ग्रुप में सनी कुमार प्रथम, रौनक कुमार, अंकित कुमार एवं आराधना कुमारी द्वितीय तथा अंशिका कुमारी, प्रीतम कुमार, आनंद कुमार, नारायण कुमार एवं राशि कुमारी तृतीय स्थान पर रहे. नर्सरी में रियांश पांडेय प्रथम, अभिषेक कुमार द्वितीय और महिमा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. केजी में अंकुश कुमार प्रथम एवं विवेक कुमार द्वितीय स्थान पर रहे.

कक्षा 1 में अनमोल कुमार प्रथम, नवीन कुमार द्वितीय एवं रुद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे. कक्षा 2 में अनुष्का कुमारी प्रथम, रोहित कुमार द्वितीय एवं आदित्य कुमार तृतीय स्थान पर रहे. कक्षा 3 में अनुष्का प्रथम, आशुतोष कुमार द्वितीय एवं कृति कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. कक्षा 4 में माही कुमारी प्रथम, अदिति कुमारी द्वितीय एवं कान्हा कुमार तृतीय स्थान पर रहे.

कक्षा 5 में आराध्या कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं कक्षा 6 में आंचल कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं और पूरे विद्यालय में टॉपर बनीं, जबकि प्रिया कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं. विद्यालय प्रबंधन के अनुसार अधिकांश छात्रों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर संतोषजनक प्रदर्शन किया.

इस अवसर पर प्राचार्या समीक्षा तिवारी ने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है. उन्होंने कहा कि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक वातावरण ही सफलता की असली कुंजी है. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के प्रति निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन बनाए रखने की अपील की.

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा जताई.