पुलिस भी अब एक्शन मोड में है और जिले में नशे के खिलाफ अभियान तेज होता दिख रहा है. विधायक आनंद मिश्र के प्रस्ताव के बाद पुलिस ने विशेष ANTF टीम गठित कर कार्रवाई को और धार दी है.
- विधायक आनंद मिश्र ने उठाई हेल्पलाइन और पुनर्वास केंद्र की मांग
- ANTF टीम गठित कर पुलिस ने तेज की छापेमारी, आमजनों से मांगी गोपनीय सूचना
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में बढ़ती नशे की समस्या को लेकर अब व्यापक स्तर पर पहल शुरू हो गई है. विधायक आनन्द मिश्र की ओर से सख्त व्यवस्था की मांग पर पुलिस भी अब एक्शन मोड में है और जिले में नशे के खिलाफ अभियान तेज होता दिख रहा है. विधायक आनंद मिश्र के प्रस्ताव के बाद पुलिस ने विशेष ANTF टीम गठित कर कार्रवाई को और धार दी है.
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चरस, गांजा, अफीम और हेरोईन जैसे मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए यह टीम बनाई गई है. यह टीम पूरे जिले में लगातार निगरानी और छापेमारी कर ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी.
पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि यदि उनके आसपास नशा तस्करी या अवैध खरीद-बिक्री की जानकारी हो तो वे इसकी सूचना दें. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उस पर त्वरित कार्रवाई होगी.
इधर, विधायक आनंद मिश्र ने अपने पत्र में नशे की समस्या को गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्य संकट बताते हुए कहा कि वर्तमान में ऐसा कोई सुरक्षित तंत्र नहीं है, जिसके माध्यम से लोग बिना डर के सूचना दे सकें. उन्होंने गोपनीय Anti-Narcotics Helpline शुरू करने, विशेष टीम के गठन और जिला प्रशासन के स्तर पर निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.
विधायक ने नशे से प्रभावित युवाओं के पुनर्वास के लिए बक्सर में Anti-Narcotics Rehabilitation Centre खोलने पर भी जोर दिया, ताकि उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाया जा सके.
कुल मिलाकर, बक्सर में नशे के खिलाफ अब प्रशासनिक सख्ती और जनप्रतिनिधियों की पहल मिलकर एक मजबूत अभियान का रूप लेती दिख रही है, जिसमें आम नागरिकों की भागीदारी को भी अहम माना जा रहा है.






.png)











0 Comments