चर्चा के लिए 26 पंचायत समिति सदस्यों को पत्र भेजा गया है, जिनमें वह सदस्य भी शामिल है जिन्होंने शिक्षिका बनने के बाद पंचायत समिति सदस्य पद से त्यागपत्र दे दिया है.
- 31 मई 2025 कोई दे चुकी है पंचायत समिति पद से त्यागपत्र
- प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय से अविश्वास प्रस्ताव चर्चा में शामिल होने का निमंत्रण
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : राजपुर के प्रमुख मंजू देवी एवं उप प्रमुख माजिदा खातून पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद इस पर 30 मार्च को चर्चा होना निश्चित है लेकिन इस पर चर्चा के लिए 26 पंचायत समिति सदस्यों को पत्र भेजा गया है, जिनमें वह सदस्य भी शामिल है जिन्होंने शिक्षिका बनने के बाद पंचायत समिति सदस्य पद से त्यागपत्र दे दिया है.
दरअसल, बन्नी पंचायत के क्षेत्र संख्या 16 और भाग संख्या एक की पंचायत समिति सदस्य संध्या कुमारी ने 21 मई 2025 को ही त्यागपत्र दे दिया है, लेकिन अब भी उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया है तथा इसके लिए उन्हें पत्र भेजा गया है. ऐसे में उन्हें बुलाया जाना कई तरह के सवाल पैदा करता है, तथा अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है.
इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार से बात करने पर भी उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि वह मीटिंग में हैं और अभी इस विषय पर कुछ बताने की स्थिति में नहीं है.






.png)












0 Comments