बताया कि चईता गायन बिहार की समृद्ध लोक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे संजोने और आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

- 30 मार्च की शाम दो गोला चईता गायन से सजेगा सांस्कृतिक मंच
- ग्रामवासियों ने क्षेत्रवासियों से की अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के सदर प्रखंड के रामोबरिया गांव में 30 मार्च को आयोजित होने वाले दो गोला चईता गायन कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. माँ काली पूजा समिति द्वारा इस सांस्कृतिक आयोजन का भव्य न्योता दिया गया है, जिसमें क्षेत्र के लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है.
माँ काली पूजा समिति की ओर से जारी आमंत्रण के अनुसार, यह कार्यक्रम 30 मार्च 2026, सोमवार को शाम 7:30 बजे रामोबरियाँ, बक्सर में आयोजित किया जाएगा. आयोजन को लेकर गांव के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां जोरों पर हैं.
समिति के सदस्यों ने बताया कि चईता गायन बिहार की समृद्ध लोक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे संजोने और आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. दो गोला चईता गायन में कलाकार अपनी गायन प्रतिभा से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और सांस्कृतिक रंग में रंग जाएगा.
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन की शोभा बढ़ाएं और पुण्य के भागी बनें. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है.
इस अवसर पर व्यास अरविन्द सिंह अभियंता, गोपालगंज तथा व्यास अजीत हलचल, छपरा अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को खास बनाएंगे. आयोजन को लेकर रामोबरियाँ सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों के बीच खासा उत्साह बना हुआ है.





.png)












0 Comments