युवा चेहरे पर भरोसा, पंकज उपाध्याय को बक्सर कांग्रेस की कमान ..

कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस से जोड़ना होगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिले में पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा दी जाएगी.






                               


53 जिलों में बदलाव की लहर, संगठन को मजबूत करने की कवायद
युवाओं को जोड़ने और बूथ स्तर तक विस्तार पर रहेगा फोकस 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : कांग्रेस पार्टी ने संगठन को नई दिशा देने की रणनीति के तहत बड़ा बदलाव करते हुए बक्सर जिला कांग्रेस की कमान युवा नेता पंकज उपाध्याय को सौंप दी है. सोमवार को जारी अधिसूचना में राज्य के 53 जिला और नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई, जिसमें पंकज उपाध्याय को जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने युवाओं पर भरोसा जताया है.

छात्र राजनीति से अपने सफर की शुरुआत करने वाले पंकज उपाध्याय लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं. वे युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव के रूप में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं. अब उन्हें लंबे समय से जिलाध्यक्ष रहे डॉ. मनोज पांडेय के स्थान पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. संगठन में उनकी सक्रियता और युवाओं के बीच पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है.

जिलाध्यक्ष बनने के बाद पंकज उपाध्याय ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस से जोड़ना होगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिले में पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा दी जाएगी.

उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है. उन्हें बधाई देने वालों में डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. उमा पांडेय, बिनय सिंह, कामेश्वर पांडेय, लक्ष्मण उपाध्याय, सतेंद्र ओझा, स्नेहाशीष वर्धन, आशुतोष त्रिपाठी, निर्मला देवी, इंजीनियर रामप्रवेश द्विवेदी, ई. नरेंद्र शर्मा, कृष्ण बिहारी चौबे और राजा तिवारी समेत कई नेता शामिल हैं.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस द्वारा युवाओं को आगे लाने की यह पहल आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए की गई है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके और नई ऊर्जा के साथ पार्टी को सक्रिय किया जा सके.













Post a Comment

0 Comments