कहा कि भाजपा सरकार जनता के अधिकारों को लगातार कमजोर कर रही है. मजदूरों के लिए बनाए गए कानूनों को बदलकर श्रम अधिकार खत्म किए जा रहे हैं, वहीं मनरेगा को कमजोर कर ग्रामीण गरीबों को संकट में डाला जा रहा है.
- जनविरोधी नीतियों पर मोदी सरकार को घेरा, जन आंदोलन तेज करने की अपील
- 11वें जिला सम्मेलन में 37 सदस्यीय कमिटी गठित, नवीन कुमार फिर बने सचिव
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : भाकपा माले (लिबरेशन) के 11वें जिला सम्मेलन में राजनीतिक तेवर और संगठनात्मक मजबूती दोनों की झलक देखने को मिली. सम्मेलन के दूसरे दिन शहीद कॉमरेड चंद्रशेखर (चंदू) की शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नेताओं ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला.
मंगलवार को ज्योति प्रकाश मंच (एस एस पैलेस) में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत शहीद चंदू के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई. इस दौरान पार्टी के बिहार राज्य सचिव कॉम कुणाल, पॉलित ब्यूरो सदस्य कॉम अमर, वरिष्ठ नेता कॉम मनोहर, जिला सचिव कॉम नवीन कुमार, पूर्व विधायक डॉ अजीत कुमार सिंह और अलख नारायण चौधरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी.
सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधि सत्र में पहले दिन 21 और दूसरे दिन 7 प्रतिनिधियों ने भाग लेकर संगठनात्मक रिपोर्ट पर चर्चा की. मुख्य वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के अधिकारों को लगातार कमजोर कर रही है. मजदूरों के लिए बनाए गए कानूनों को बदलकर श्रम अधिकार खत्म किए जा रहे हैं, वहीं मनरेगा को कमजोर कर ग्रामीण गरीबों को संकट में डाला जा रहा है.
नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश की संपत्ति को चुनिंदा पूंजीपतियों को सौंपने में लगी है और समाज में नफरत फैलाने की कोशिश हो रही है. साथ ही बिहार में बुल्डोजर कार्रवाई को गरीब और दलित विरोधी बताते हुए इसके खिलाफ आंदोलन तेज करने की बात कही गई.
सम्मेलन संचालन के लिए चार सदस्यीय टेक्निकल टीम में बीरबहादुर पासवान, संध्या पाल, सर्वेश कुमार पाण्डेय और शिवजी राम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
सम्मेलन के अंत में 37 सदस्यीय जिला कमिटी का गठन किया गया, जिसमें मनोहर जी, नवीन कुमार, पूर्व विधायक डॉ अजीत कुशवाहा, अलख नारायण चौधरी, सुशीला जी, जगनारायण शर्मा, विसर्जन पासवान, धर्मेन्द्र सिंह यादव, ललन राम, कन्हैया पासवान, संजय शर्मा, वीरेन्द्र सिंह, सत्यनारायण, भदेसर साह, ललन प्रसाद, रेखा देवी, हरेंद्र राम, रामदेव सिंह, नारायण दास, वीर बहादुर पासवान, संध्या पाल, महफूज, अनूप शर्मा, धनजी पासवान, शैल देवी, वीरेंद्र यादव, शिवजी राम, आनंद राम, जितेन्द्र राम, राजदेव सिंह, गीता देवी, ओम प्रकाश, हरिद्वार राम, विनोद रजक, सुकर राम, कृष्णा राम और कुश भगवान शामिल हैं.
नई कमिटी ने सर्वसम्मति से कॉम नवीन कुमार को पुनः जिला सचिव चुना. सम्मेलन के जरिए पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया कि जन अधिकारों की रक्षा के लिए आने वाले दिनों में संघर्ष और तेज किया जाएगा.






.png)













0 Comments