बक्सर से 14 वर्षीय किशोर रहस्यमयी तरीके से लापता, 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं ..

काफी समय बीत जाने के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो खोजबीन शुरू की गई. परिवार के लोगों ने आस-पड़ोस, बाजार, दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां लगातार तलाश की, लेकिन हर जगह निराशा ही हाथ लगी.


 





                               

  • बक्सर से 14 वर्षीय किशोर रहस्यमयी तरीके से लापता, 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं—परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
  • सुबह घर से निकला था चुलबुल, अब तक नहीं लौटा . पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश तेज

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिला मुख्यालय के बाबा नगर इलाके से 14 वर्षीय किशोर के रहस्यमयी तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है . दो दिन बीत जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों में हड़कंप और गहरी चिंता का माहौल है .:

जानकारी के अनुसार, चुलबुल कुमार (पिता – अजय पासवान), निवासी जासो पोखरा, बाबा नगर, दिनांक 07 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे . इसके बाद से वह वापस नहीं लौटे और उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है .

परिजनों ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि वह आसपास ही कहीं गए होंगे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो खोजबीन शुरू की गई . परिवार के लोगों ने आस-पड़ोस, बाजार, दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां लगातार तलाश की, लेकिन हर जगह निराशा ही हाथ लगी .

इस घटना के बाद से घर का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया है . माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं अन्य परिजन भी गहरे सदमे में हैं . स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है .

मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और किशोर की तलाश के लिए लगातार छापेमारी व तकनीकी जांच की जा रही है . जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा .

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी चुलबुल कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 8651172486 या 8809495949 पर तुरंत सूचना दें .













Post a Comment

0 Comments