संचालक का यह भी कहना है कि भवन मालिक स्कूल परिसर में घुसकर शिक्षकों और छात्रों को भी डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे स्कूल का माहौल प्रभावित हो रहा है.
- भवन मालिक पर जबरन खाली कराने और धमकी देने का आरोप
- शिक्षकों और छात्रों को डराने की शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ईसापुर महावीर स्थान स्थित एक निजी स्कूल को लेकर विवाद गहरा गया है. स्कूल संचालक ने भवन मालिक पर जबरन कब्जा करने की कोशिश, डराने-धमकाने और बिना नोटिस स्कूल खाली कराने का आरोप लगाते हुए मामला थाने पहुंचा दिया है. पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, रोहतास जिला के करगहर थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव निवासी संतोष सिंह, ईसापुर महावीर स्थान में सोनपा गांव निवासी अशोक सिंह के मकान में ‘ब्राइट फ्यूचर स्कूल’ का संचालन करते हैं. संचालक का कहना है कि मकान को लेकर कोर्ट के माध्यम से एकरारनामा किया गया था, जिसके आधार पर स्कूल चल रहा है.
आरोप है कि भवन मालिक ने बिना किसी पूर्व सूचना के एकरारनामा का उल्लंघन करते हुए अचानक मकान खाली कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. संचालक का यह भी कहना है कि भवन मालिक स्कूल परिसर में घुसकर शिक्षकों और छात्रों को भी डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे स्कूल का माहौल प्रभावित हो रहा है.
इस मामले को लेकर स्कूल संचालक ने राजपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.






.png)











0 Comments